Home Blog Page 86

कोविंद, नायडू, मोदी ने वाजपेयी को जन्मदिन की बधाई दी

President Ram Nath Kovind, VP Venkaiah Naidu, PM Narendra Modi greet Atal Bihari Vajpayee on 93rd birthday
President Ram Nath Kovind, VP Venkaiah Naidu, PM Narendra Modi greet Atal Bihari Vajpayee on 93rd birthday

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनके 93वें जन्मदिन पर बधाई दी। कोविंद ने ट्वीट कर कहा कि हमारे प्यारे और सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।

काबुल आत्मघाती हमले में 8 की मौत

8 killed in IS claimed suicide attack near afghan spy agency in Kabul

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार को हुए आत्मघाती बम विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गई। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

पीएम मोदी ने मेट्रो की मेजेंटा लाइन का उद्घाटन किया

PM Modi inaugurates magenta line of delhi metro
PM Modi inaugurates magenta line of delhi metro

नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली मेट्रो की मेजेंटा लाइन का उद्घाटन किया। नोएडा के बॉटेनिकल को दिल्ली के कालकाजी से जोड़ने वाला यह रूट 12.64 किलोमीटर लंबा है।

ओडिशा में धूमधाम से मनाया जा रहा है क्रिसमस

0
Christmas is being celebrated in Odisha
Christmas is being celebrated in Odisha

भुवनेश्वर | ओडिशा में सोमवार को गिरजाघर में सामूहिक विशेष प्रार्थनाओं व कैरल गायन के साथ क्रिसमस मनाया जा रहा है। राज्य के भुवनेश्वर, कटक, बालासोर, बरहामपुर, राउरकेला, कंधमाल व दूसरे प्रमुख शहरों में समारोह आयोजित किए गए हैं। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य के लोगों पर इस मौके पर बधाई देते हुए कहा, “क्रिसमस की खुशी के मौके पर सभी को बधाई व शुभकामनाएं। क्रिसमस आपके जीवन में शांति व समृद्धि लाए, मेरी क्रिसमस। राज्य भर के गिरजाघरों में ईसाई लोगों के साथ राज्य के दूसरे धर्म के मानने वालों ने भी मध्यरात्रि की प्रार्थना सभा व गायन में भाग लिया। ईसा मसीह के जन्म की याद में मनाए जाने वाले उत्सव क्रिसमस पर गिरजाघरों को प्रकाश, मोमबत्तियों, क्रिसमस ट्री व घंटियों से सजाया गया है। राज्य भर में गिरजाघरों को चमकते तारों व रोशनी से खूबसूरत तरीके से सजाया गया है। पश्चिमी ओडिशा में गिरजाघर, घर व सड़कों को सजावटी वस्तुओं से सजाया गया है। इस इलाके में बड़ी संख्या में ईसाई आबादी निवास करती है।

देश से जुडी और अधिक लहबरों के लिए यहां क्लिक करें 

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

मुंबई के यात्रियों को एसी लोकल ट्रेन का तोहफा

Mumbai to get first AC local train on Christmas
Mumbai to get first AC local train on Christmas

मुंबई। भारतीय रेलवे ने सोमवार को मुंबई के यात्रियों के लिए देश की पहली वातानुकूलित लोकल ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। क्रिसमस के मौके पर और नए साल से पहले देश की पहली एसी लोकल ट्रेन की पहली दौड़ में मीडिया, अधिकारियों और कुछ राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं सहित पश्चिम रेलवे के बोरिवली और चर्चगेट के बीच के यात्रियों ने सफर किया।