Home Blog Page 918

रेप केस : सुच्चा सिंह लंगाह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

Repe Case : Former Punjab cabinet minister Sucha Singh Langha sent to 14 days judicial custody

गुरदासपुर। पूर्व अकाली मंत्री व एसजीपीसी के सदस्य सुच्चा सिंह लंगाह को दुष्कर्म के एक मामले में शुक्रवार दोपहर पुलिस ने रिमांड खत्म होने के बाद कड़ी सुरक्षा में सीजेएम मोहित बंसल की अदालत में पेश किया। अदालत ने सुच्चा सिंह लंगाह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

पूर्व MLA विजय कांबले को करोड़ों रुपए का चूना लगाने वाला बाबा अरेस्ट

मुंबई। नवीं मुंबई स्थित कामोठे कॉलोनी में पूर्व विधायक विजय कांबले को 1 करोड़ 70 लाख रुपए का चूना लगाने वाले बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में कोर्ट ने बाबा उदयसिंह प्रतापराव चव्हाण उर्फ महाराज को पांच दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है। इस मामले की सघन जांच जारी है।

Jio को टक्कर देगा BSNL, बाजार में उतारा नया प्लान

BSNL new plan to counter Jio
BSNL new plan to counter Jio

भोपाल। बीएसएनएल ने जियो को टक्कर देने के उद्देश्य के एक नया प्लान लांच किया है, जिसमें वह अपने ग्राहकों को 429 रुपए में 90 दिन तक एक जीबी डेटा प्रतिदिन देगा, साथ ही तीन महीने तक किसी भी नेटवर्क के मोबाइल पर फ्री बातचीत होगी।

मेक-अप आर्टिस्ट के यौन-उत्पीड़न का शिकार हुई थीं ब्लैक लिवली

Blake Lively speaks out about being sexually harassed by a makeup artist
Blake Lively speaks out about being sexually harassed by a makeup artist

लॉस एंजेलिस। अभिनेत्री ब्लैक लिवली ने खुलासा किया है कि वह एक मेक-अप कलाकार द्वारा यौन-उत्पीड़न का शिकार हो चुकी हैं। लिवली ने वेबसाइट लेटाइम्स डॉट कॉम से कहा कि वह गलत तरीके से बात करते और यहां तक कि लिपस्टिक अपनी ऊंगलियों से लगाते थे।

अगर आप को सस्ते में घूमना है तो भारत की ये हैं 10 बेस्ट जगह

cheapest-10-tourist-destinations-of-india

अगर आपका घूमने का मन है, लेकिन जेब में पैसे कम हैं तो परेशान होने की ज़रुरत नहीं है आज हम आपको भारत की ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां घूमने के लिए आपको अपनी जेब पर ज्यादा बोझ नहीं डालना होगा

1. ऋषिकेश: उत्तराखंड का ऋषिकेश हिमालय की तलहटी में मौजूद हैं यहां अक्सर लोग मन और आत्मा की शांति के लिए जाते हैं यहां व्हाइट वॉटर राफ्टिंग, माउंटेन ट्रैकिंग और बंजी जंपिंग जैसे एडवेंचर्स काफी सस्ते में किए जा सकते हैं|

ये हैं गर्मियों की छुट्टियों में जाने के लिए सबसे अच्छी…

2. कसोल: हिमाचल टूरिज्‍म की बस पकड़कर आप आसानी से दस घंटे में दिल्ली से कसोल पहुंच जाएंगे यहां बहुत कुछ है देखने के लिए सुन्दर नज़ारा, पहाड़ी नदियां, रहने के लिए बढ़िया, सस्‍ते ठिकाने और खाने के लिए सस्ता भोजन|

गर्मी की छुट्टियां मनाने जाने से पहले रखें इन बातों का…

3. कसौली: हिमाचल प्रदेश का यह खूबसूरत हिल स्‍टेशन चंडीगढ़ से महज डेढ़ घंटे की दूरी पर है वहां से एक घंटे की दूरी पर स्थित कालका स्‍टेशन रेलमार्ग से पूरे देश से जुड़ा हुआ है चाहे मई की गर्मियां हों या दिसंबर की बर्फ, कसौली का प्राकृतिक सौंदर्य हमेशा अभूतपूर्व होता है रहने के सस्‍ते ठिकाने और बेहतरीन पहाड़ी ढाबे आपकी कसौली यात्रा को यादगार बना सकते हैं और हां, वहां जाएं तो गिल्‍बर्ट ट्रेल की सैर करना न भूलें|

अगर आप सोलो ट्रैवलिंग के लिए जा रहें तो रखे इन…

4. पांडिचेरी: पांडिचेरी में आप बहुत सस्‍ते में रहने और खाने का आनंद ले सकते हैं यहां आप सेवा देने पर आश्रम में निशुल्‍क भी ठहर सकते हैं और हाँ, शराब यहां बाकी जगहों की तुलना में काफी सस्ती है|

5. कोडाइकनाल: ऐसी जगह जहां ठहरने का इंतजाम 200 रु. में हो जाए और खाने के लिए चिकेन भी 20 रुपये में मिल जाए. जी हां, तमिलनाडु का कोडाइकनाल ऐसी ही जगहों में से एक है यहां स्ट्रीट फ़ूड बहुत अच्छा मिलता है यह जगह सड़क, वायु और रेल मार्ग से जुड़ी हुई है|

Tour & Travel : घूमने के लिए ये हैं कम बजट…

6. धर्मशाला: कांगड़ा घाटी में स्थित हिमाचल प्रदेश में धौलाधार पर्वत श्रृंखला के सामने फैले धर्मशाला को प्रकृति प्रेमियों का अड्डा कह सकते हैं पहाड़ों की प्राकृतिक सुंदरता के अलावा यह जगह एडवेंचर प्रेमियों और पैरा-ग्लाइडिंग करने वालों के बीच काफी लोकप्रिय है यहां आपको कम बजट में रहने की जगहें मिल जाती हैं|

7. जयपुर (द पिंक सिटी ): अगर आप देश की राजधानी दिल्ली या उसके आसपास हैं तो जयपुर आपके गेटवे के लिए बिलकुल सही जगह है जयपुर में आप सुंदर किलों और वास्तुकला का लुत्फ़ उठा सकते हैं जंतर मंतर, नाहरगढ़ किला, जयगढ़ किला और जल महल जयपुर के खास आकर्षण हैं|

8. अमृतसर: अमृतसर स्वर्ण मंदिर के लिए प्रसिद्ध है यहां स्वर्ण मंदिर में ठहरने की व्‍यवस्‍था भी होती है यहां लंगर में आप स्वादिष्‍ट खाना खा सकते हैं. पास में बाजार है, जहां से आप सुन्दर फुलकारी दुप्पटे खरीद सकते हैं|

गोवा में पर्यटक शराब पीकर हंगामा करते हैं : अजगांवकर

9. ऊटी: चॉकलेट के लिए प्रसिद्ध तमिलनाडु के ऊटी में आपको सस्ते दामों पर चॉकलेट मिल जाएंगी यहां की सुंदर-सुंदर फर्नहिल भी देखने लायक हैं|

VIDEO अमिताभ बच्चन का यह परिवार जी रहा है गरीबी में

10. आगरा: दिल्ली से सिर्फ दौ सौ किलोमीटर दूर बसे आगरा में विश्व का सांतवा अजूबा ताजमहल है आगरा ऐतिहासिक जगहों के लिए प्रसिद्ध है अगर आप आर्किटेक्चर प्रेमी हैं तो आपको आगरा जरूर पसंद आएगा|

HOT NEWS UPDATE दुनिया की सबसे तेज चलने वाली साइकिल देखिये इसकी खासियत

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE पर