Home Chandigarh रेप केस : सुच्चा सिंह लंगाह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

रेप केस : सुच्चा सिंह लंगाह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

0
रेप केस : सुच्चा सिंह लंगाह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
Repe Case : Former Punjab cabinet minister Sucha Singh Langha sent to 14 days judicial custody
Repe Case : Former Punjab cabinet minister Sucha Singh Langha sent to 14 days judicial custody

गुरदासपुर। पूर्व अकाली मंत्री व एसजीपीसी के सदस्य सुच्चा सिंह लंगाह को दुष्कर्म के एक मामले में शुक्रवार दोपहर पुलिस ने रिमांड खत्म होने के बाद कड़ी सुरक्षा में सीजेएम मोहित बंसल की अदालत में पेश किया। अदालत ने सुच्चा सिंह लंगाह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

गुरदासपुर जिले की पुलिस ने एक महिला पुलिसकर्मी की शिकायत पर सुच्चा सिंह लंगाह के खिलाफ जबरन दुष्कर्म तथा धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। केस दर्ज होने के बाद सुच्चा सिंह लंगाह फरार हो गए थे।

4 अक्टूबर को सुच्चा सिंह ने गुरदासपुर की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था। उसी दिन से लंगाह लगातार पुलिस रिमांड पर चल रहे थे।