Home Blog Page 948

गंगाजल से घर के बाथरूम के वास्‍तु दोष ऐसे करें दूर

There are several ways to remove the architectural defects of the home bathroom.
There are several ways to remove the architectural defects of the home bathroom.

कभी सोचा हैं बाथरूम भी आप की परेशानियों का कारण बन सकता हैं, जी हाँ बिलकुल ऐसा हो सकता हैं, आधुनिकता के इस दौर में भी वास्‍तु शास्‍त्र की अहमियत बरकरार है। खास तौर से घर निर्माण के समय इसका बेहद ध्‍यान रखा जाता है।

आखिरकार घर की सुख-समृद्धि और शांति का सवाल जो होता है। ऐसे में व्‍यक्ति घर के हर एक हिस्‍से को वास्‍तु के हिसाब से बनाने की कोशिश करता है। फिर चाहे वो बाथरूम ही क्‍यों ना हो और अगर इसमें कोई वास्‍तु दोष है तो भी आपको परेशान होने की जरूरत नहीं, क्‍योंकि वास्‍तु दोष दूर करने के कई उपाय मौजूद हैं। आइए आपको इस बारे में बताते हैं…

RASHIFAL 12 OCT 2017 कैसा रहेगा दिन जाने अपने राशिफल से

Thursday's Horoscope and auspicious coincidence
Thursday’s Horoscope and auspicious coincidence

आज गुरुवार, 12 अक्टूबर – 2016 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़े आज का भविष्यफल।

मेष राशि :- आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायी है। आज विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। स्वभाव में से हठीलापन छोड़कर आगे बढेंगे तो अनेक समस्याओं का निराकरण होता दिखेगा। नए वस्त्राभूषण तथा प्रसाधन के पीछे धन का खर्च अधिक होने की संभावना है। आर्थिक योजना बनाना सरल होगा। मध्याह्न के बाद वैचारिक स्थिरता नहीं रहेगी। नए कार्य का प्रारंभ करना आज आपके हित में नहीं रहेगा।

HOT NEWS UPDATE इन ऐक्टर की हुई मीडिया से बहस देखें इस वीडियो में

वृषभ राशि :- आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। आज आप पर लक्ष्मीजी की कृपा बनी रहेगी। सामाजिक रूप से यश और कीर्ति में वृद्धि होने की संभावना है। व्यापार में लाभ होगा। विवाहोत्सुकों के विवाह का आयोजन सफलतापूर्वक होगा। लेकिन मध्याह्न के बाद आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पूँजी निवेश करने से पहले सोच लीजिएगा। परिवारजनों के साथ विरोध रहेगा, इसलिए मौन रखना ही उचित होगा। अन्य व्यक्तियों के जंजाल में फंसने से आपको बचना होगा। वाहन चलाते समय अकस्मात से संभलिएगा।

HOT NEWS UPDATE देखें हॉस्टल की लड़कियों का कुछ ऐसा रूप आप देख कर होजाएगें हैरान

मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आज आफको प्रतिस्पर्धियों और उच्च अधिकारियों के साथ वाद-विवाद करने से बचना होगा। आनंद-प्रमोद से सम्बंधित वस्तुओं को खरीदने में खर्च अधिक होने की संभावना है। व्यावसायिक क्षेत्र में वातावरण अच्छा रहेगा। मानसिक रूप से भी आप आज स्वस्थ रह पाएंगे। फिर भी मध्याह्न के बाद शारीरिक और मानसिक स्थिति में अनुकूल परिवर्तन आएगा। आपके कार्य से उच्च अधिकारी भी संतुष्ट रहेंगे। धन प्राप्ति का आज अच्छा योग है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

HOT NEWS UPDATE देखें दुनिया का सबसे Expensive मोबाइल जाने इस की कीमत

कर्क राशि :-आपके लिए आज का दिन ठीक रहेगा, लेकिन आपको संभलकर चलना होगा। आज आपको अनैतिक कार्य और निषेधात्मक विचारों से दूर रहना पड़ेगा। वाणी पर संयम रखिएगा। परिवार में तकरार होने से शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता आपको सताएगी। मध्याह्न के बाद विदेश से समाचार प्राप्त होंगे। संतान के विषय में चिंता रहेगी। उच्च अधिकारियों का आपके साथ किया गया व्यवहार आपके मन को दु:ख देगा। फिर भी प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा।

HOT NEWS UPDATE इस वीडियो में देखें सबसे बेहतरीन स्मार्टफ़ोन जो की आप के बजट में है

सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए शुभ है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप प्रसन्न और आनंदित रहेंगे। मित्रों तथा संबंधियों के साथ घूमने-फिरने की योजना बनाएंगे और आनंददायी प्रवास भी कर पाएंगे। सामाजिक रूप से सम्मान प्राप्त होगा। भागीदारों के साथ चर्चा सकारात्मक होगी। मध्याह्न के बाद आप मानसिक रूप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। क्रोध की भावना अधिक रहेगी। पारिवारिक वाद-विवाद से बचने के लिए वाणी पर संयम बरतिएगा। अधिक खर्च हो जाने से आर्थिक कष्ट का अनुभव होगा। भीतरी शांति के लिए प्रभु भक्ति और आध्यात्मिकता सहायक होंगे।

HOT NEWS UPDATE जाने किसी भी मोबाइल को hack करने का तरीका…

कन्या राशि :- आपके लिए आज का दिन ठीक रहेगा। आज आपके स्वभाव में कुछ अधिक संवेदनशीलता रहेगी। कार्य सफलता से मानसिक रूप से आप प्रफुल्लित रहेंगे। यश और कीर्ति में भी वृद्धि होगी। मायके से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। आप के प्रत्येक कार्य में आज मनोबल की दृढ़ता और आत्मविश्वास छलकता दिखेगा। प्रवास और पर्यटन की संभावना अधिक है।

HOT NEWS UPDATE भारत में आने वाली मोदी की बुलेट ट्रैन होगी ऐसी

तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आज आप अपनी बौद्धिक शक्ति से लेखन कार्य और अन्य सृजनात्मक कार्य करने में आगे बढेंगे। विचारों में आते शीघ्र परिवर्तन से मानसिक रूप से आप स्वस्थ नहीं रह पाएंगे। इसलिए संभवत: यात्रा को टाल दीजिएगा। आकस्मिक खर्च के योग हैं। मध्याह्न के बाद कार्य- सफलता मिलने से मानसिक रूप से आप प्रसन्न रहेंगे। आज यश और कीर्ति भी प्राप्त होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आज सहकर्मियों का अच्छा सहयोग प्राप्त करेंगे। परिवार का वातावरण आनंदपूर्ण रहेगा।

HOT NEWS UPDATE Mohammed shami को पिता याद आए भावुक हुए

वृश्चिक राशि :- आपके लिए आज का दिन शुभफलदायी है। व्यवसाय में स्थिति अनुकूल रहेगी तथा आपके कार्य की उचित प्रशंसा भी होगी। सामाजिक रूप से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्य भी सरलतापूर्ण संपन्न होंगे और उन कार्यों से लाभ भी होगा। दांपत्य जीवन में आनंद-प्रमोद छाया रहेगा। नए कार्यों का आयोजन करने के लिए समय अच्छा है। सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से लाभ मिलने के योग हैं। किसी रमणीय स्थान पर प्रवास पर्यटन के आयोजन की भी संभावना है।

HOT NEWS UPDATE धोनी ने धोया श्री लंका को 183 रन मार के इतिहास 8 जून को वापस

धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आज बना रहेगा। परिवारजनों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन बनेगा। छोटे प्रवास का योग है। मित्रों और स्वजनों के साथ समय का आनंदपूर्वक सदुपयोग हो जाएगा। मध्याह्न के बाद आप शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव करेंगे। सौंदर्य-प्रसाधन, घर की साज-सजावट और मनोरंजन के साधन को खरीद पाएंगे। स्थावर संपत्ति के दस्तावेज में हस्ताक्षर या मुहर लगाते समय सावधानी बरतिएगा।

HOT NEWS UPDATE Sania mirza की हॉट बॉडी को टच किया एक प्लेयर ने

मकर राशि :– आपके लिए आज का दिन ठीक नहीं रहेगा। आज आपको अधिक वाद-विवाद करने से बचना होगा, यही आपके हित में होगा। धार्मिक कार्यों और उपासना के पीछे धन का खर्च हो सकता है। परिवारजनों के साथ मनमुटाव न हो इसलिए वाणी को संयमित रखिएगा। मध्याह्न के बाद आपका मन प्रफुल्लता का अनुभव करेगा। शारीरिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। भाग्य में वृद्धि के योग हैं। छोटे प्रवास या पर्यटन का भी योग हैं। प्रियजन के साथ मेल-मिलाप मन को आनंदित करेगा।

HOT NEWS UPDATE सचिन तेंदुलकर के पहले मैच की बड़ी जीत पाकिस्तान के खिलाफ

कुंभ राशि :– आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आज सांसारिक विषयों की बजाय आध्यात्मिक विषयों की तरफ आपका झुकाव अधिक रहेगा। नकारात्मक भावनाओं को महत्व न देकर मानसिक रूप से स्वस्थ रहने का प्रयत्न कीजिएगा। शारीरिक प्रफुल्लता और मानसिक प्रसन्नता दिनभर बनी रहेगी। मध्याह्न के बाद आप धार्मिक कार्यों के प्रति आकर्षित रहेंगे। विद्यार्थियों को पढने-लिखने में अनुकूलता रहेगी। गृहस्थ जीवन शांतिपूर्ण बना रहेगा। धन लाभ होने की संभावना भी है।

HOT NEWS UPDATE बदला लेने के लिए रोड पर की हत्या cctv कैमरे में कैद हुआ

मीन राशि :- आपके लिए आज का दिन फलदायी है। आज आपको धन के लेन-देन, उगाही या निवेश करते समय सावधानी बरतना होगा। किसी के भी कार्य में विघ्न न डालिएगा। कोर्ट-कचहरी की बातों में संभलकर चलने की आवश्यकता है। वाणी और क्रोध पर संयम बरतिएगा। अकस्मात से संभलकर चलिएगा। मध्याह्न के बाद शारीरिक और मानसिक स्वाय्थ्य में सुधार होगा। विशेषकर धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों की ओर आपका मन लगा रहेगा। मित्रों की ओर से उपहार प्राप्त होंगे। पारिवारिक वातावरण में आनंद छाया रहेगा।

HOT NEWS UPDATE देखे इन लड़कियों के हॉट लुक्स

HOT NEWS UPDATE बीजेपी की इस महिला विधायक की खूबसूरती के चर्चे, देखिए फोटो AND VIDEOS

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News

किशनगढ़ एयरपोर्ट शुरू होने पर संजय दत्त ने राजे को कहा थैंक्स

जयपुर। फिल्म अभिनेता संजय दत्त ने जयपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे से मुलाकात कर किशनगढ़ को हवाई अड्डे की सौगात देने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री की जितनी तारीफ की जाए कम है।

किशनगढ़ एयरपोर्ट का उद्घाटन, जल्द शुरू होगी दिल्ली के लिए फ्लाइट

cm vasundhara raje, jayant sinha inaugurate Kishangarh Airport
cm vasundhara raje, jayant sinha inaugurate Kishangarh Airport

जयपुर/अजमेर। प्रदेश के विकास में सुनहरा अध्याय जोड़ते हुए मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे और केन्द्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयन्त सिन्हा ने बुधवार को किशनगढ़ एयरपोर्ट का शुभारम्भ किया।

पेड न्यूज मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगे दस्तावेज

नई दिल्ली/भोपाल। मध्यप्रदेश के चर्चित पेड न्यूज मामले पर बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय की पीठ ने भारत निर्वाचन आयोग से दस्तावेज पेश करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 26 अक्टूबर को होगी।