Home Blog Page 968

कटनी में वृद्धा का शव कंधे पर ढोया, मानवाधिकार आयोग ने जवाब मांगा

भोपाल। ओडिशा के कालाहांडी के दाना मांझी को शायद अभी लोग भुला नहीं पाए होंगे, जिसे पत्नी का शव कंधे पर लेकर गांव तक जाना पड़ा था। ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश के कटनी जिले में सामने आया है।

पहली बार उद्घाटन पर नहीं रह पाए गृहमंत्री कटारिया

उदयपुर नगर निगम का दशहरा-दीपावली मेला 2017 शुरू

सबगुरु न्यूज उदयपुर। उदयपुर नगर निगम की ओर से हर साल की तरह दशहरा-दीपावली मेला 2017 मंगलवार शाम को शुरू हुआ। पहली बार ऐसा हुआ कि शहर विधायक और राज्य के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया जो मेले के उद्घाटन पर लम्बे समय से विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहते हैं, इस बार नहीं रह पाए।

जानकारी मिली कि कटारिया मंगलवार शाम 4 बजे तक अलवर में पार्टी की आपात बैठक में व्यस्त थे और शाम को गोधूलि वेला में होने वाले उद्घाटन के वक्त तक पहुंचना मुमकिन नहीं था। कटारिया के अनुपस्थिति में मेले का आगाज निम्बार्क पीठ के अस्थल आश्रम के महंत रासबिहारी शरण के सान्निध्य में हुआ। महापौर चंद्रसिंह कोठारी ने उनका व शहरवासियों का स्वागत किया।

इस बार दीपावली मेला 13 दिन का होगा। मेला 22 अक्टूबर तक चलेगा। मेले में 16 अक्टूबर तक सांस्कृतिक संध्याओं की धूम रहेगी। इसके बाद सिर्फ मेला होगा। सांस्कृतिक संध्याओं में पहला दिन स्थानीय प्रतिभा नाईट का रहा और दूसरा दिन भी उन्हीं के लिए रखा गया है। 12 अक्टूबर को प्रसिद्ध भजन व गजल सम्राट अनूप जलोटा व साथियों की गजल संध्या, 13 को अभिजीत भट्टाचार्य की सिंगर नाइट, 14 को वंडर सीमेंट द्वारा प्रायोजित कवि सम्मेलन होगा। इसमें हरि ओम पंवार, प्रताप फौजदार, कुंवर जावेद, कानू पण्डित, सुदीप भोला, अशोक भाटी, शालिनी सरगम, वाणी गौरव गोलछा सहित देश के ख्यातनाम कवि काव्यपाठ करेंगे। इसके अलावा 15 अक्टूबर को दिलबाग सिंह की पंजाबी नाइट व सांस्कृतिक संध्याओं के अंतिम दिन 16 अक्टूबर को क्वेश्चन मार्क क्रू एवं डायनेमिक क्रू ग्रुप की ओर से डांस नाइट होगी।

रैगिंग के आरोप में आईआईटी कानपुर के 22 छात्र निलंबित

IIT Kanpur suspends 22 students on ragging charges
IIT Kanpur suspends 22 students on ragging charges

कानपुर। कानपुर आईआईटी में जूनियर छात्रों के साथ हुई रैगिंग के मामले में आईआईटी प्रशासन ने 22 छात्रों को निलंबित कर दिया है। सीनेट में चली काफी लंबी बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया। इन सभी छात्रों ने जांच कमेटी के सामने अपनी बात रखी थी, लेकिन इनका पक्ष आईआईटी प्रशासन के सामने गलत साबित हुआ।

सिरोही कमिश्नर का दावा, जमीन निलामी का बोर्ड प्रस्ताव, पार्षदों ने कहा नहीं लिया प्रस्ताव

polts for auction in tankariya on the bank of jhob nala in sirohi

सबगुरु न्यूज-सिरोही। सिरोही नगर परिषद के द्वारा टांकरिया पर झोब नाले से सटी हुई भूमि की नीलामी का मामला विवादों में उलझता जा रहा है। भाजपा पार्षद विरेन्द्र एम चैहान के बाद मंगलवार को कांग्रेस पार्षदों ने भी इस भूमि की निलामी को नियम विरुद्ध बताते हुए कलक्टर से इस नीलामी को रोकने की मांग की है।

दुबई टेस्ट : श्रीलंका ने मैच के साथ जीती सीरीज

Dubai 2nd Test : Sri Lanka sweep series  2-0
Dubai 2nd Test : Sri Lanka sweep series 2-0

दुबई। श्रीलंका ने दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 68 रनों से हरा दिया। इसके साथ उसने दो टेस्ट मैचों की सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लिया।