Home Blog Page 974

टेक्सास में भारतीय मूल की 3 साल की बच्ची लापता

India-born girl, 3, missing in US after late night punishment by dad
India-born girl, 3, missing in US after late night punishment by dad

वाशिंगटन। अमरीकी राज्य टेक्सास में एक पिता ने अपनी तीन साल की बेटी को दूध न पीने पर आधी रात को घर के बाहर खड़ा कर दिया, जिसके बाद बच्ची लापता हो गई। रिचर्ड्सन पुलिस विभाग ने फेसबुक पर लिखा कि शेरिन मैथ्यूस को उसके पिता वेस्ली ने आखिरी बार सनिंगडेल के 900 ब्लॉक स्थित घर के पिछवाड़े में देखा था।

डिनर में बनाए लाजवाब कच्चे कटहल के कबाब

kathal recipe in hindi
 

कटहल से भी कबाब बनाये जा सकते हैं। कटहल से बहुत ही स्वादिष्ट कबाब बनाये जा सकते हैं और इन्हे दाल, चटनी, ग्रेवी के साथ खाया जा सकता है तो आइये जानते हैं कैसे बनाएं कच्चे कटहल के कबाब:

VIDEO: 14 शादी की तस्वीरें आप विश्वास नहीं करेंगे वास्तव में मौजूद है

सामग्री :-
कच्चा कटहल (कटा हुआ) – आधा किलो
प्याज का पेस्ट- एक कप
बारीक कटी हुई प्याज-आधा कप
कच्चे पपीते का पेस्ट-2 चम्मच
कबाब मसाला-2 चम्मच
नमक स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार
कसूरी मेथी-1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 2 चम्मच
चाट मसाला-2 चम्मच
कोटिंग के लिए ब्रेड क्रम्ब
तेल
विधि:-
कटहल को तब तक उबालें जब तक वे बिल्कुल सॉफ्ट न हो जायें। कटहल को छान लें और चम्मच से इसे अच्छी तरह मैश कर लें। इसमें कोई भी गांठ नहीं होनी चाहिए। तेल को छोड़कर बाकी सभी सामग्री इसमें मिला दें और पूरे मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स करें।
अब इस मिश्रण को 18-20 बराबर टुकड़ों में बांट लें। इनकी छोटी-छोटी लोई या पेडे बनाकर हाथो से गोल करें और फिर दबाकर चपटा कर कटलेट की शेप में ढाल लें। कटलेट बनाते समय अपनी हथेलियों में थोड़ा सा तेल लगायें जिससे ये हाथों में चिपके नहीं।
अब इन कटलेट को ब्रेड क्रम्ब में लपेटें। तवे को तेज आंच पर गर्म करें और फिर उसमें तेल डालकर उसे और गर्म होने दें। अब उसपर कटलेट को रखकर दोनों तरफ से पलट-पलटकर पकाएं।
आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

अमित शाह के बेटे पर लगे आरोप निराधार : राजनाथ सिंह

Rajnath Singh dismisses allegations against Jay Shah as baseless
Rajnath Singh dismisses allegations against Jay Shah as baseless

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह के खिलाफ आरोप निराधार हैं और इसके साथ ही उन्होंने जय शाह के स्वामित्व वाली कंपनी के कारोबार में राजग सरकार के सत्ता में आने के बाद कथित तौर पर हुई असाधारण वृद्धि की जांच की मांग खारिज कर दी।

अरुणाचल में सैन्य शिविर पर उग्रवादियों का हमला

ईटानगर। म्यांमार स्थित उग्रवादी समूह नेशनल सोशलिस्ट कौंसिल ऑफ नागालैंड-खापलांग ने मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश के नियाउसा इलाके में सेना के शिविर पर हमला किया। सेना के प्रवक्ता चिरंजीत कंवर ने बताया कि लोंगडिंग बटालियन के ऑपरेटिंग बेस पर हुए इस हमले में कोई भी हताहत नहीं हुआ है।

मॉडल क्रिसी तेगेन का जैक एफ्रॉन पर क्रश!

American model Chrissy Teigen
American model Chrissy Teigen

लॉस एंजेलिस। मॉडल क्रिसी तेगेन का कहना है कि उनका अभिनेता जैक एफ्रॉन पर क्रश है। वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, तेगेन ने यह भी स्वीकार किया कि एफ्रॉन पर उनका क्रश ‘पेशेवर’ तौर पर है न कि फिजिकल।