Home Blog Page 975

WOW सैमसंग ने बाजार में SAMSUNG TAB A 2017 उतारा

Samsung Launches Galaxy Tab A 2017 in India For Rs 17990
Samsung Launches Galaxy Tab A 2017 in India For Rs 17990

नई दिल्ली। देश में इलेक्ट्रॉनिक टैबलेट की बिक्री में जहां गिरावट दर्ज की जा रही है, वहीं सैमसंग ने मंगलवार को नया ‘गैलेक्सी टैब ए 2017’ लांच करते हुए कहा कि उसे इस खंड में अच्छी बिक्री की उम्मीद है। मार्केट इंटेलीजेंस फर्म सीएमआर इंडिया के मुताबिक पिछली तिमाही में टैबलेट पीसी की बिक्री में 11 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। साल 2017 की दूसरी तिमाही में महज 6.8 लाख टैबलेट की बिक्री हुई।

कहा गया कि इस साल की दूसरी तिमाही में साल-दर-साल आधार पर टैबलेट बाजार में 29 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। बाजार में सैमसंग और लेनोवो की क्रमश: 14-14 फीसदी हिस्सेदारी है, जबकि डेटाविंड बाजार में सबसे आगे है।

सैमसंग इंडिया के निदेशक (मोबाइल कारोबार) विशाल ने बताया कि अगर आप मुझसे टैबलेट के बारे में पूछें, तो अगस्त में हम भारत में मूल्य के आधार पर बाजार हिस्सेदारी का 50 फीसदी से अधिक पार कर चुके हैं। त्योहारी सीजन की अभी शुरुआत हुई है और इसे देखते हुए हमने नया टैब लांच किया है।

‘गैलेक्सी टैब ए 2017’ में 8 इंच स्क्रीन है और इसकी कीमत 17,990 रुपए रखी गई है। इसके यूजर्स को रिलायंस जियो का 180 जीबी 4जी डेटा एक साथ के लिए मिलेगा।

FULL SPECIFICATION OF SAMSUNG TAB A 2017

NETWORK Technology GSM / HSPA / LTE
LAUNCH Announced 2017, September
Status Available. Released 2017, September
BODY Dimensions 212.1 x 124.1 x 8.9 mm (8.35 x 4.89 x 0.35 in)
Weight 364 g (12.84 oz)
SIM Nano-SIM
DISPLAY Type IPS LCD capacitive touchscreen, 16M colors
Size 8.0 inches, 185.6 cm2 (~70.5% screen-to-body ratio)
Resolution 800 x 1280 pixels, 16:10 ratio (~189 ppi density)
Multitouch Yes
PLATFORM OS Android 7.1 (Nougat)
Chipset Qualcomm MSM8917 Snapdragon 425
CPU Quad-core 1.4 GHz Cortex-A53
GPU Adreno 308
MEMORY Card slot microSD, up to 256 GB (dedicated slot)
Internal 16 GB, 2 GB RAM
CAMERA Primary 8 MP, f/1.9, autofocus, LED flash
Features Geo-tagging, touch focus, face detection, HDR
Video 1080p@30fps
Secondary 5 MP
SOUND Alert types Vibration; Ringtones
Loudspeaker Yes
3.5mm jack Yes
COMMS WLAN Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, dual-band, WiFi Direct, hotspot
Bluetooth 4.2, A2DP
GPS Yes, with A-GPS, GLONASS, BDS
Radio No
USB microUSB 2.0
FEATURES Sensors Accelerometer
Messaging SMS(threaded view), MMS, Email, Push Mail, IM
Browser HTML5
Java No
– ANT+
– MP4/H.264 player
– MP3/WAV/eAAC+ player
– Photo/video editor
– Document viewer
BATTERY Non-removable Li-Ion 5000 mAh battery
Talk time Up to 14 h (multimedia) (2G) / Up to 36 h (3G)
Music play Up to 153 h
MISC Colors Black, Gold
SAR EU 0.50 W/kg (head)     0.91 W/kg (body)
Price About 250 EUR

‘गैलेक्सी टैब ए 2017’ में 5,000 एमएएच की बैटरी है यह ‘बिक्सबाई होम’ से लैस है, जो एक डिजिटल अस्सिटेंट है। इसमें 1.4 गीगाहर्ट्स का क्वैडकोर क्वॉलकॉम प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल मेमोरी है, जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

https://www.sabguru.com/xiaomi-mi-mix-2-unveiled-in-india-with-bezel-less-design-sd-835-and-rs-35990-pricing/

https://www.sabguru.com/blackberry-motion-smartphone-launched-with-touchscreen-and-no-keyboard/

https://www.sabguru.com/hp-unveils-pavilion-power-notebook-for-creative-professionals-at-rs-77999/

जुबली पार्क में लगती है शहरों के नाम पर चाट दुकानें

jamshedpur : chaat shops on city names at Jubilee Park

जमशेदपुर। अगर आप को आगरा, दिल्ली की चाट सहित अन्य शहरों की चाट खानी हो, तो वहां जाने की जरूरत नहीं है। शहर के जुबली पार्क की गेट के समीप जाएंगे तब वहां विभिन्न शहरों के नाम पर लगे चाट और गोलगप्पे के ठेले मिल जाएंगे।

झटपट बनाए स्वादिष्ट चिल्ली अप्पम

जुबली पार्क आने वाले सैलानी यहां आकर चाट खाना नहीं भूलते हैं। शहर के लोगों के साथ बाहर से आए पर्यटक भी जुबली पार्क धूमने के बाद यहां चाट और गोलगप्पे का स्वाद जरूर चखते हैं। चाट भी कई तरह के बनाए जाते हैं। यहां मीठी चाट के अलावा टिकिया और पापड़ी चाट सहित अन्य चाट उपलब्ध हो जाती है।

VIDEO: भारत के असली हीरो जिन्होंने दिलाई आजादी

jamshedpur : chaat shops on city names at Jubilee Park

शाम के चार बजे से लगती है दुकानें

इस जगह पर शाम के चार बजे के बाद ही दुकानें लगती है, जो रात दस बजे के बाद ही बंद होती है। स्थिति यह है कि कई दुकानों में रात आठ बजे के बाद ही सामान खत्म हो जाते हैं। दुकानदारों के अनुसार चार से पांच घंटे की दुकानदारी में 1000 रुपए से 1500 रुपए की कमाई हो जाती है।

VIDEO: 14 शादी की तस्वीरें आप विश्वास नहीं करेंगे वास्तव में मौजूद है

jamshedpur : chaat shops on city names at Jubilee Park

शहरों के नाम पर चाट की दुकानें क्यों?

जुबली पार्क मे करीब तीस साल से चाट बेच रहे चद्रेश्वर साव ने बताया कि वह यहां आगरा चाट के नाम से दुकान लगाते हैं। इसका कारण यह है कि बड़े शहर के नाम पर लोग ज्यादा आकर्षित होते थे।

ऐसे बनाए स्वादिष्ट खट्टा मीठा खीरे का यह सलाद

शुरू के वर्षों में यहा सिर्फ पांच-छह दुकानें हीं लगती थीं। लेकिन अब यहां चाट के अलावा सभी प्रकार की दुकानें लगती है। पहले शहर के लोग चाट खाने के लिए जुबली पार्क आते थे।

गर्मियों में कूल रहने के लिए बनाए दही की आइसक्रीम

वाराणसी चाट लगाने वाले तपन ने बताया कि उसके पिता ने इस चाट दुकान की शुरूआत की थी। जुबली पार्क गेट पर अन्य कई चाट के ठेले लगते हैं जो शहरों के नाम पर है इनमें कोलकोता चाट, दिल्ली चाट और अन्य शहरों के नाम पर चाट दुकानें शामिल है।

VIDEO: 10 हॉलीवुड मूवीज जो भारत में प्रतिबंधित हैं

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

लेंसकार्ट की ब्रांड एंबेसडर बनीं एक्ट्रेस कैटरीना कैफ

Katrina Kaif is Lenskart's first ever ambassador
Katrina Kaif is Lenskart’s first ever ambassador

नई दिल्ली। अभिनेत्री कैटरीना कैफ को आईवियर कंपनी लेंसकार्ट के ब्रांड एंबेसडर के रूप में चुना गया है। अभिनेत्री अगले दो साल के लिए लेंसकार्ट का चेहरा होंगी।

‘स्पॉटलाइट 2’ में रफ-एंड-टफ अंदाज में दिखे करण वी ग्रोवर

Karan V Grover flaunts rugged look for 'Spotlight 2'
Karan V Grover flaunts rugged look for ‘Spotlight 2’

मुंबई। विक्रम भट्ट की वेब श्रृंखला ‘स्पॉटलाइट 2’ में रॉकस्टार की भूमिका में नजर आ रहे अभिनेता करण वी ग्रोवर रफ-एंड-टफ अवतार में नजर आए। वह मंच पर गिटार लिए खड़े हैं। वेब श्रृंखला में उनके लंबे बाल और चेहरे पर दाढ़ी है। इसमें वह प्रतिभाशाली और सफल संगीतकार हैं।

बिग बॉस के घर से बाहर हुए जुबेर ने सलमान पर साधा निशाना

Salman Khan plays God on Bigg Boss when he is only a host: Zubair khan
Salman Khan plays God on Bigg Boss when he is only a host: Zubair khan

मुंबई। रियलिटी टीवी शो बिग बॉस के घर से रविवार को बेघर हुए प्रतिभागी जुबेर खान ने शो के मेजबान सलमान खान पर निशाना साधा और कहा कि सलमान ने ‘बीइंग ह्यूमन’ से अपनी बुरी छवि बदल दी।