Home Blog Page 981

टेक्सास टेक यूनिवर्सिटी के छात्र ने पुलिसकर्मी को मारी गोली

Texas Tech University student fatally shoots campus police officer
Texas Tech University student fatally shoots campus police officer

वाशिंगटन। अमरीका में टेक्सास टेक यूनिवर्सिटी के छात्र ने कैंपस में तैनात पुलिस अधिकारी को गोली मार दी। सीबीएस न्यूज के मुताबिक, यह घटना सोमवार रात को उस समय हुई, जब कैंपस की पुलिस छात्रों की चेकिंग कर रही थी।

कैलिफोर्निया के जंगल में लगी आग में 10 की मौत

10 killed as major wildfires ignite overnight across northern California

लॉस एंजेलिस। अमरीका के कैलिफोर्निया के जंगल में लगी भीषण आग में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। यह आग इतनी बढ़ चुकी है कि कई घर नष्ट हो चुके हैं और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है।

डिनर में बनाए यम्मी दाल सुल्तानी

Yummi dal Sultani made in dinner

सामग्री-
-दो कप पानी
-आधा कप अरहर दाल
-आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
-नमक स्वादानुसार
-एक बड़ा चम्मच देसी घी
-दो छोटा चम्मच जीरा पाउडर
-दो छोटा चम्मच लहसुन कटा हुआ
-एक बड़ा चम्मच जीरा पाउडर
-तीन बड़े चम्मच प्याज कटा हुआ
-एक छोटा चम्मच हरी मिर्च बारीक कटी हुई

VIDEO: नरेंद्र मोदी के बारे में बोला इस औरत ने कुछ ऐसा देखिये

दो लाल मिर्ची
-एक बड़ा चम्मच ताजा क्रीम
-तीन-चार लौंग
-एक छोटा चम्मच घी
-एक बड़ा चम्मच भूरा प्याज
-एक बड़ा चम्मच ताजा क्रीम
-तीन-चार चम्मच नींबू का रस

VIDEO: लालू प्रसाद यादव ने मोदी जी को संबोधित करते हुए कॉमेडी की

दाल सुल्तानी बनाने की विधि –

सबसे पहले गैस पर आप एक पैन रख दें और पैन में दो कप पानी डाल दें। पानी जब गर्म हो जाए तो उसमें आधा कप अरहर की दाल को डाल दें। इसके बाद दाल में आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर डालें और दाल पक जाने तक उबाल लें। अब पहले तड़के के लिए आप एक दूसरे पैन को गैस पर रख दें और पैन में एक बड़ा चम्मच देसी घी डाल दें।

कहां है सपना चौधरी हरियाणा की मशहूर डांसर

देसी घी के गर्म हो जाने के बाद उसमें दो छोटा चम्मच जीरा पाउडर, दो छोटा चम्मच कटा हुआ लहसुन डाल दें और इसे सुनहरा कर लें। जब जीरा और लहसुन सुनहरा हो जाए तब इसमें पकी हुई दाल ऊपर से डाल दें। अब इसमें स्वादानुसार नमक डालें। नमक डालने के बाद एक बड़ा चम्मच जीरा पाउडर और तीन बड़े चम्मच कटा हुआ प्याज डालें और दाल को अच्छी तरह मिला लें। अब दाल में एक छोटी चम्मच बारीक कटी हुई हरी मिर्च डाल दें और दाल को एक मिनट तक पकने दें।

VIDEO: देखिये मजेदार खेल जिसके बारे में आपने नहीं सुना होगा

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

‘कूल डेस्टिनेशन’ में पार्टनर के साथ गर्मी के मौसम खूबसूरत पल बिता सकते है

A white sheet was laid in Jammu Kashmir View this view from nearby

हर कोई घूमने के लिए किसी ठंडी जगह पर जाना पसंद करता है, जहां जाकर छुट्टियां का खूब मजा ले सकें वहीं, अगर आप अपने पार्टनर के साथ घूमने जा रहे है तो जगह का कूल और रोमांटिक होना तो बनता है आज हम आपको सबसे ‘कूल डेस्टिनेशन’ के बारे में बताएंगे, जहां जाकर आप अपने पार्टनर के साथ अच्छे पल बिता सकते है|

लद्दाख

यहां की खूबसूरती हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है चारों ओर बर्फ से लदे पहाड़ को देखकर पार्टनर और आपका मूड रोमांटिक हो जाएगा|

कश्मीर

कश्मीर अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है यहां पर जाना हर किसी को पसंद होता है कश्मीर की घाटियों में बर्फ के बीच आप दोनों का रिश्ता और भी रोमांटिक हो जाएगा|

शिमला

गर्मी के मौसम में शिमला जाकर आप खूब एन्जॉय कर सकते है यहां एक बार जाने के बाद वापिस आने को आपका दिल नहीं करेगा|

मसूरी

मसूरी में जाकर आपको गर्मी के मौसम में भी ठंड का अहसास होगा यहां आप अपने पार्टनर के साथ खूबसूरत पल बिता सकते है यहां आप गर्मी के मौसम खूबसूरत पल बिता सकते है|

दार्जिलिंग

दार्जिलिंग एक बहुत ही खूबसूरत जगह है पार्टनर के साथ हरे-भरे चाय के बागान में चाय की चुस्की के साथ प्यार भरी बातें करने का अलग ही मजा है|

मंगलवार का राशिफल 10 OCT कैसा रहेगा आपके लिए, क्लीक करें और जानें

Tuesday horoscopes and auspicious coincidence
Tuesday horoscopes and auspicious coincidence

मंगलवार, 10 OCT 2017 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़े आज का भविष्यफल।

 

मेष राशि :

RASHI SABGURU.COMआज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आज आपको हानिकर विचार, व्यवहार और आयोजन से दूर रहना होगा, अन्यथा शारीरिक आलस्य एवं व्याकुलता बढ़ सकती है। वहीं स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहेगा। धन-लाभ के योग हैं, साथ ही कार्य सफलता मिलेगी। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालिएगा। मध्याह्न के बाद परिस्थिति में सुधार आएगा। आर्थिक योजनाओं को ठीक तरह से संपन्न कर सकेंगे। व्यापार के सम्बंध में बाहर जाना हो सकता है।

वृष राशि :

VRASHAB SABGURU.COM आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। आज आपको सरकार विरोधी कार्य एवं प्रवृत्तियों से दूर रहना होगा। नए कार्य का प्रारंभ न करें। स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। मन भी कुछ व्यग्र रहेगा। वाणी और वर्तन को एक रखने पर ध्यान दीजिएगा। व्यवसाय में आपत्ति खडी¸ हो सकती है। भाग्य का सहकार आज नहीं मिलेगा। ऊपरी वर्ग से संभलकर चलिएगा। संतानों के विषय में चिंता रहेगी।

कर्क राशि :

RASHI SABGURU.COMआपके लिए आज का दिन बहुत शुभ है। आज बहुत बड़ा आर्थिक लाभ आपकी प्रतीक्षा कर रहा है। व्यवसायिकों के लिए आज का दिन लाभदायी है। कार्य की सफलता के कारण पदोन्नति और यश प्राप्त होगा। मध्याह्न के बाद आप मनोरंजन हेतु कहीं जाने का अवसर प्राप्त करेंगे। मित्रों के साथ प्रवास-पर्यटन में घूमने-फिरने का या भोजन आदि का अवसर मिलेगा। व्यापार में भागीदारों के साथ लाभदायी विचार-विमर्श होगा। दांपत्य जीवन आनंदयमय रहेगा।

सिंह राशि :

horoscope sabguru.com आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। साहित्य-कला के प्रति आज आपमें रुचि रहेगी, ऐसा गणेशजी कहते हैं। पेट सम्बंधित व्याधियों से शरीर अस्वस्थ रह सकता है। मध्याह्न के बाद आर्थिक संकट का अंत आएगा। घर का वातावरण आनंदमय रहेगा। मित्रों से सहयोग मिल सकता है। स्वास्थ्य बिलकुल ठीक रहेगा। व्यवसायिकों को व्यवसाय से लाभ होगा।

कन्या राशि :

kanya rashi sabguru.comआपके लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आर्थिक लाभ के संयोग बन रहे हैं, लेकिन आपको आज शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थता बनाए रखने पर ध्यान देना होगा। माता का भी स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। स्वजनों को लेकर परेशानी खड़ी हो सकती है। खर्च अधिक होने के योग हैं। पानी से संभलकर चलिएगा। यात्रा-प्रवास न करें। संतानों के अभ्यास और उनके स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। क्रोध पर संयम बरतिएगा तथा आसपास में यहां-वहां की बौद्धिक चर्चा से दूर रहिएगा।

मिथुन राशि :

mithun sabguru.com आपके लिए आज का दिन शुभ है। आज का दिन सुख-शांति पूर्वक बीतेगा। दैनिक कार्यों में ही आज फंसे न रहिएगा। मन को प्रसन्न और हल्का करने के लिए आप मनोरंजन का आसरा लेंगे। आप स्नेहीजनों व मित्रों को भी इस आनंद में सहभागी बनाएंगे, परंतु मध्याह्न के बाद मन चिंताग्रस्त रहेगा। संवेदनशीलता की मात्रा बढ़ेगी। क्रोध पर संयम बरतिएगा। स्वास्थ्य को संभालिएगा।

तुला राशि :

tula rashi sabguru.comआज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए अच्छा दिन है। मित्रों और सहयोगियों से भरपूर सहयोग मिल सकता है। आध्यात्मिक विषय तथा गूढ रहस्यों की ओर आकर्षण रहेगा, लेकिन मध्याह्न के बाद स्फूर्ति और प्रसन्नता का अभाव रहेगा। घर में कलेश का वातावरण रहेगा। सबके सामने सम्मान भंग न हो इसका ध्यान रखिएगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

वृश्चिक राशि :

vrikshika rashi sabguru.comआपके लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। धनलाभ का संयोग है, लेकिन परिवारजनों के साथ भ्रांति या दुखी होने की संभावनाएं अधिक हैं। वाणी पर आपको संयम रखना होगा। कार्य में अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी, जिससे मन में दुविधा बनी रहेगी। कार्यभार अधिक रहेगा, परंतु मध्याह्न के बाद आपके मन से ग्लानि दूर होकर आनंद या प्रसन्नता छाई रहेगी। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा। प्रतिस्पर्धियों को पराजित कर सकेंगे। भाग्यवृद्धि होगा।

धनु राशि :

dhanu rashi sabguru.comआज के दिन आपको आर्थिक लाभ मिलने के संयोग बन रहे हैं। किसी स्नेहीजन के घर मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रहना होगा अथवा धार्मिक स्थल पर जाने के भी योग हैं। दांपत्य जीवन में सुख और आनंद मिलेगा। मध्याह्न के बाद परिवारजनों के साथ किसी कारण भ्रांति हो सकती है। आपके द्वारा हुए कार्य का अपेक्षित परिणाम न मिलने से निराशा होगी। आपका मन किसी एक निश्चित निर्णय लेने की स्थिति में नहीं रहेगा।

मकर राशि :

makar rashi sabguru.comआज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। कोर्ट-कचहरी में साक्षी बनने से आज आपको बचना होगा। मन की व्यग्रता आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर कुप्रभाव न डाले, इसका ध्यान रखिएगा। वाणी और व्यवहार पर संयम बरतिएगा। अकस्मात न हो, इसलिए वाहन संभालकर चलाएं। मध्याह्न के पश्चात स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन में प्रसन्नता छाई रहेगी। परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। धर्म, ध्यान और दयाभावना बढ़ेगी। आज परोपकार या सत्कार्य कर सकेंगे।

कुंभ राशि :

kumbh rashi sabguru.com आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में आप प्रगति करेंगे। अपरिचित पात्रों के लिए परिणाम के योग हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें, क्योंकि मध्याह्न के बाद स्वास्थ्य कुछ बिगड़ सकता है। परिवार में दुख होने से घर का वातावरण दूषित होगा। धन का खर्च अधिक हो जाएगा। अदालती कार्यों से संभलकर चलिएगा। स्वभाव में उग्रता और क्रोध रहेगा, इसलिए अपने व्यवहार का ध्यान रखिएगा।

मीन राशि :

meen rashi sabguru.comआज आपको नकारात्मक प्रवृत्तियों से बचना होगा, क्योंकि आपके विचारों में आज दृढ़ता अधिक नहीं होगी। व्यवसाय में उच्च अधिकारियों से लाभ होगा। पदोन्नति के योग हैं। व्यापार सम्बंधित आयोजन हो पाएगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। पिता तथा बड़ों की ओर से लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक दृष्टिकोण से भी आपके लिए लाभदायी दिन है। मित्रों के साथ रमणीय स्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE