यमुना एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से कैब पलटी, 4 छात्रों की मौत

गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जनपद के दनकौर कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर जाइलो कार का टायर फटने से कार पलट गई। इस हादसे में चार छात्रों की मौत हो गई।
निर्मला सीतारमण का तेजपुर दौरा, तैयारियों का लिया जायजा

गुवाहाटी। भारत की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार को पूर्वी कमान की अपनी पहली यात्रा के तहत असम के तेजपुर पहुंचीं। मंत्री के साथ सेना के वाइस चीफ लेफ्टिनेंट जनरल सरत चंद और पूर्वी कमान के लेफ्टिनेंट जनरल अभय कृष्णा तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन पर पहुंचे जहां उनका स्वागत गजराज कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एएस बेदी और सेना और वायु सेना के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने की।
प्रो-कबड्डी लीग : पुनेरी पल्टन ने जयपुर पिंक पैंथर्स को दी करारी शिकस्त

जयपुर। पुनेरी पल्टन ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर सवाई मानसिंह स्टेडियम में रविवार को खेले गए ग्रुप-ए के मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स को 38-30 से मात दी। पुणे ने जयपुर को मात देकर पिछले मैच में मिली हार का बदला भी पूरा किया।
प्रो-कबड्डी लीग : इंटरजोन मैच में एक बार फिर गुजरात ने पटना को हराया
