Home Breaking पाक ने फिर राजौरी में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

पाक ने फिर राजौरी में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

0
पाक ने फिर राजौरी में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
Pakistan violates ceasefire again in Rajouri
Pakistan violates ceasefire again in Rajouri
Pakistan violates ceasefire again in Rajouri

जम्मू। पाकिस्तान ने एक बार फिर शनिवार को राजौरी में बिना किसी उकसावे के भारी गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। भारतीय जवान भी इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 10 बजे के करीब पाक रेंजर्स ने राजौरी जिले के नौशहरा सेक्टर के कलसियां तथा दूसरे क्षेत्रों की अग्रिम पोस्टों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बना गोलीबारी की तथा मोर्टार दागे। भारतीय जवान भी इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

खबर लिखे जाने तक किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं थी। बताते चलें कि बीते कल भी पाक रेंजर्स ने राजौरी तथा अखनूर जिलों में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था जिसका भारतीय जवानों ने करारा जवाब दिया था।