Home Rajasthan Pali पाली आर्यवीर दल की स्वर्ण जयंती पर निकली शोभायात्रा

पाली आर्यवीर दल की स्वर्ण जयंती पर निकली शोभायात्रा

0
पाली आर्यवीर दल की स्वर्ण जयंती पर निकली शोभायात्रा
Pali Arya Veer Dal Golden Jubilee celebrations
Pali Arya Veer Dal Golden Jubilee celebrations
Pali Arya Veer Dal Golden Jubilee celebrations

पाली। आर्य वीर दल पाली के स्वर्ण जयंती महोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को लाखोटिया गार्डन स्थित दयानंद व्यायामशाला से आर्य वीर दल के आर्य वीरों ने झांकी एवं शोभायात्रा निकाली।

Pali Arya Veer Dal Golden Jubilee celebrations
Pali Arya Veer Dal Golden Jubilee celebrations

शोभायात्रा में आकर्षक झांकियों की कतार शामिल थी। शोभायात्रा के दौरान आर्य वीर शारीरिक प्रदर्शन करते चल रहे थे। ढोल नगाड़ों की गूंज के साथ शोभायात्रा गंतव्य की और बढी जा रही थी। आर्य समाज के भी गीत गाते आर्यवीर शोभायात्रा की शान रहे। कुछ झांकियों के जरिए दयानंद सरस्वती के जीवन चरित्र को प्रदर्शित किया गया था। एक झांकी में आर्यवीर यज्ञ करते चल रहे थे।

Pali Arya Veer Dal Golden Jubilee celebrations
Pali Arya Veer Dal Golden Jubilee celebrations

अजीज कोहिनूर लतीफ कोहिनूर एवं उनकी टीम ने देश भक्ति के गीत एवं रामजी चले ना हनुमान के बिना जैसे भक्ति रस से ओतप्रोत गीतों की धुनों ने वातावरण को देशभक्ति से भर दिया।

Pali Arya Veer Dal Golden Jubilee celebrations
Pali Arya Veer Dal Golden Jubilee celebrations

शोभायात्रा में विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री परमेश्वर जोशी, प्रांत संयोजक किशन प्रजापत, गौरक्षा प्रमुख बलवीर चौधरी जल व्यवस्था में सहयोग कर रहे थे। शोभायात्रा का मार्ग में जगह जगह पर स्वागत किया गया।

Pali Arya Veer Dal Golden Jubilee celebrations
Pali Arya Veer Dal Golden Jubilee celebrations

आयोजन समिति के अध्यक्ष आर्य महेश बागड़ी ने वताया कि हुक्माराम शोभायात्रा में बंजारा गौरी शंकर शर्मा शंकरलाल हंस, विजय राज आर्य, राकेश सोनी, वीरेंद्र सिंह, पदम धोखा, महेंद्र प्रजापत, गणपतलाल भदोरिया, किशोर बॉक्सर, प्रकाश जांगिड़, हेमराज आर्य, वीरम गुर्जर, भंवर गौरी, पुखराज शर्मा, जमुना प्रसाद, पंकज दवे, सुरेश, घनश्याम आर्य, सहसंयोजक समिति के पंडित मनोहर तिवारी, दीपक शर्मा, ओम प्रकाश, घनश्याम बोराणा, सुरेश पटेल, जालम सिंह चंपावत, झूमर लाल पालीवाल, शंकर पटेल, अजय सिंह, नंदू सोनी, अनिल कुशल देवड़ा, रिंकू पवार, राजेंद्र वैष्णव, गोपाल सोलंकी, संदीप गुर्जर गौड़, नारायण सिंह समेत कई आर्यवीरों ने शोभायात्रा को सफल वनाया।

Pali Arya Veer Dal Golden Jubilee celebrations
Pali Arya Veer Dal Golden Jubilee celebrations