Home Latest news स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की जगाई अलख

स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की जगाई अलख

0
स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की जगाई अलख

pali news

पाली। भारत विकास परिषद पाली एवं सीम्स अस्पताल अहमदावाद केे संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता विषय पर शनिवार को वैंकटेश मार्ग स्थित अग्रसेन वाटिका में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी में हृदय रोग विषेषज्ञ डॉ. सत्य गुप्ता, डॉ. विपुल कपूर, कैंसर रोग विषेषज्ञ डॉ. मौलिक भेंसदडि़या, चेस्ट एवं टीवी रोग के विशेषज्ञ डॉ. कल्पेष पंचाल, मधुमेह के डॉ. हार्दिक शाह, नाक कान गला के विशेषज्ञ डॉ. शैशव सखीदास ने उपस्थित लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के बारे में उपयोगी जानकारी दी।

इस मौके पर हृदय रोग विषेषज्ञ डॉ. सत्य गुप्ता ने कहा गर्भ में बच्चे के 21 दिन पूर्ण होने के बाद से ही दिल धड़कने लगता है। यदि मनुष्य का दस सेकेण्ड दिल धड़कना बंद कर दे तो समझ लो कि शरीर मृतप्रायः हो गया।

pali news

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार दो हजार बीस तक औसत मृत्यु 50 प्रतिशत हृदयघात से होगी। भारत में दो हजार बीस तक सबसे ज्यादा मरीज होंगे। उन्होंने कहा कि सभी जन्म से एक जैसे नहीं होते हैं, सभी के जींस अलग अलग होते हैं। उन्नीस सौ साठ में अमरीका में
हृदयघात के मरीज विश्व के तुलना में ज्यादा थे।

हृदयघात होने का सबसे बड़ा कारण शहरीकरण है आज स्वच्छ हवा, खान पान सब कुछ दूषित हो चुका है। मनुष्य ने पैदल चलना, शारीरिक श्रम करना आदि बंद कर दिया है। तनाव ज्यादा बढ़ता जा रहा है।यदि मनुष्य धूम्रपान कम करे, खान पान पर ध्यान दे, नियमित व्यायाम करे तो हृदयघात जैसी बीमारी से बचा जा सकता है।

डॉ. विपुल कपूर ने हृदय की बीमारी से वचने के उपाय वताए। कैंसर रोग विषेषज्ञ डॉ. मौलिक भेंसदडि़या ने कहा कि कैंसर एक भयानक बीमारी है जिससे सभी डरते हैं यह लाइलाज बीमारी नहीं हैं। इससे डरने की जरुरत नहीं है, हिम्मत की जरुरत है। यह न तो छुआछूत की बीमारी है और न ही वंषानुगत है।

इस तरह की बीमारी के बारे में सुनने से सभी परेशान हो जाते हैं। उन्होंने कैंसर से बचने एवं उसके लक्षण पहचानने के बारें में बताया। उन्होंने कहा कि यह महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों में सबसे ज्यादा होता है। धूम्रपान, गुटखा सेवन आदि इसके सबसे बड़े कारण हैं।

मधुमेह के डॉ. हार्दिक शाह ने डायबिटीज से संबंधित जानकारी दी एवं उन्होंने सभी से कहा कि अपनी समस्याओं को लिखकर दे दे मैं आपकी समस्याओं का समाधान करुंगा। डॉ. कल्पेश पंचाल ने चेस्ट टीवी के रोगों के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर संयोजक एवं अध्यक्ष सरोज चौरडि़या, संयोजक मेघराज बम्ब, सचिव पारसमल कोठारी, अनिल चौरडिया, दर्शन तलवार, दामोदर शर्मा, डाक्टर केएम शर्मा, रमेश सांड, डी डी शर्मा, अरविंद मेहता, हरिगोपाल सोनी, बजरंगलाल हुरकट समेत बडी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।