Home Latest news अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने फूंका प्राचार्य का पुतला

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने फूंका प्राचार्य का पुतला

0
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने फूंका प्राचार्य का पुतला

abvp

पाली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् नेता व बांगड़ कालेज छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक सोनी के नेतृत्व में शुक्रवार को महाविद्यालय के बाहर प्राचार्य का पुतला दहन किया गया।

एबीवीपी नगर मंत्री कार्तिक सिंह राजपुरोहित ने बताया कि महाविद्यालय प्राचार्य को पूर्व में कई बार संस्था विकास कोष सीमित की कैश बुक की जांच व सरकारी आडिट कराने की मांग की।फिर महाविद्यालय प्राचार्य द्धारा कोई कार्रवाई नही करने पर महाविद्यालय के बाहर प्राचार्य का पुतला फूंका व महाविद्यालय के बाहर महाविद्यालय प्राचार्य के खिलाफ नारेबाजी कर कार्यवाही की मांग की।

छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक सोनी ने छात्र को बताया कि संस्था विकास कोष सीमित की कैश बुक में 2007 से लेकर 2012 तक भारी अनियमितताएं उजागर होने के बाद भी महाविद्यालय प्राचार्य मौन धारण किए बैठी है। अब इसी सत्र मे स्ववितपोषी पाठ्यक्रम मे संचालित कोर्स के लिए कम्प्यूटर खरीद मे भारी गडबडियां सामने आ रही है फिर भी महाविद्यालय प्राचार्य मौन धारण कर बैठ गई हैं।

एबीवीपी ने कहा कि अगर महाविद्यालय प्राचार्य कोई कार्यवाई नहीं करती हैं तो एबीवीपी द्धारा उग्र आंदोलन महाविद्यालय प्राचार्य के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

इस मौके पर छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक सोनी, अक्षय पुरी, सुमित कच्छावाह, जुगल चौधरी, रविराज सिंह राजपुरोहित, दिनेश भाटी, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष हिम्मत सिंह शेखावत, विनय सिंह, आकाश दवे, यशपाल सिंह राजपुरोहित, ईश्वर गौड़, मोहित सोनी, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।