Home India City News पार्लर व होटल में अवैध गतिविधियों का बडा खुलासा

पार्लर व होटल में अवैध गतिविधियों का बडा खुलासा

0
पार्लर व होटल में अवैध गतिविधियों का बडा खुलासा
parlor and hotel offering sexual services turning indore into
parlor and hotel offering sexual services turning indore into
parlor and hotel offering sexual services turning indore into

इंदौर। क्राइम ब्रांच द्वारा दो दिन पूर्व शहर के डेढ़ दर्जन नामचीन पार्लर, होटलों पर छापे मार संचालक सहित रंगरलियां मनाते हुए युवक और युवतियों को पकड़ा था।

इनसे पूछताछ में कई जानकारियां पुलिस के हाथ लगी है। पुलिस को पता चला है कि आरोपी आर्डर पर लड़कियों को बाहर भी पहुंचाते थे।

क्राइम वॉच पर शहर के विभिन्न ब्यूटी पार्लर और होटलों में जिस्मफरोशी के धंधे संचालित होने की खबर मिली थी। इस पर क्राइम ब्रांच एएसपी विनय प्रकाश पॉल, थानों और महिला पुलिस ने छापामार कार्रवाई की थी।

पुलिस ने सपना संगीता रोड स्थित रेड एप्पल और जांस पार्लर पर छापा मार यहां से संचालक विजय परमार और प्रकाश राठौर को पकड़ा था। इसके अलावा 11 युवक-युवतियों को  बंदी बनाया था।

दे रखे थे स्पेशल कोड

पार्लर से पुलिस ने जरूरी कागजात के अलावा एक डायरी भी जब्त की है, जिसमें कई लोगों के नंबर और पते लिखे थे। पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है कि ये लड़कियां आर्डर पर उपलब्ध भी करवाते थे। इंदौर के बाहर भी लड़कियां भेजी जाती थी।

संचालकों ने ग्राहकों को स्पेशल कोड नंबर भी दे रखे थे। उन कोड नंबर के आधार पर ही कॉलगर्ल को बाहर भेजा जाता था। इनसे मिली जानकारी की पुलिस तहकीकात कर रही है, उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अधिकांश: स्थानों पर किराए से पार्लर

इसके अलावा लसूडिय़ा इलाके में पुलिस ने लॉड्स लेन होटल व महालक्ष्मी नगर में कार्रवाई की थी। एमआईजी पुलिस ने श्रीनगर एक्सटेंश स्थित श्रीलीला अपार्टमेंट से छापा मारा था। वहीं खजराना पुलिस ने भी कार्रवाई की थी। पुलिस ने सभी जगह से 27 लोगों को पकड़ा था।  शहर में अधिकतर स्थानों पर मसाज पार्लर और होटल किराए से चल रहे हैं।

…तो फंसेंगे मकान मालिक

छापामार कार्रवाई के बाद पुलिस ने साफ  कह दिया है कि मकान मालिकों को खुद ही इसकी जानकारी रखनी होगी कि उनके किराएदार कोई अवैधानिक गतिविधियां संचालित तो नहीं कर रहे हैं।

यदि इस तरह की बात सामने आई तो इसकी जानकारी पुलिस को दे और उक्त संस्थान को जल्द बंद करवा दे। यदि पुलिस कार्रवाई में अवैध गतिविधियां पकड़ती हैं तो पुलिस मकान मालिक पर भी कार्रवाई करेगी।