Home World Asia News पाकिस्तान में 21 से भारतीय टीवी व रेडियो पर पूर्ण प्रतिबंध

पाकिस्तान में 21 से भारतीय टीवी व रेडियो पर पूर्ण प्रतिबंध

0
पाकिस्तान में 21 से भारतीय टीवी व रेडियो पर पूर्ण प्रतिबंध
pemra
pemra
pemra

इस्लामाबाद। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से भारतीय मीडिया पर आ रहे समाचारों को देखते हुए पाकिस्तान में शुक्रवार से भारतीय टीवी और रेडियो कार्यक्रमों पर पूरी तरह से रोक लग जाएगी। पाकिस्तानी मीडिया नियामक ने यह फैसला किया। साथ ही आगाह किया कि अगर किसी ने इसका उल्लंघन किया तो उसका लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा।

इस संदर्भ में पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी (पेम्रा) ने बयान जारी कर कहा कि यह प्रतिबंध शुक्रवार दोपहर 3 बजे से लागू हो जाएगा। इसमें कहा गया कि अगर किसी रेडियो या टीवी स्टेशन ने इस रोक का उल्लंघन किया तो उसका लाइसेंस बिना कोई कारण बताए निलंबित कर दिया जाएगा।

पेम्रा ने यह फैसला पाकिस्तान सरकार के अनुरोध पर किया है। इस निर्णय के साथ ही प्रेमा ने परवेज मुशर्रफ सरकार के दौरान वर्ष 2006 में भारतीय मीडिया को दिए एकतरफा अधिकारों को भा रद्द करने का फैसला किया है।

also read…

https://www.sabguru.com/pakistan-continues-ceasefire-violations-rajouri-kathua-district/

https://www.sabguru.com/wp-admin/post.php?post=71557&action=edit