Home Breaking जिस पानी को कह रहे थे पीने योग्य, अफसरों ने खुद नहीं पिया, देखें वीडियो

जिस पानी को कह रहे थे पीने योग्य, अफसरों ने खुद नहीं पिया, देखें वीडियो

0
जिस पानी को कह रहे थे पीने योग्य, अफसरों ने खुद नहीं पिया, देखें वीडियो
bjp office bearers offering supply water to se phed to drink in sirohi
bjp office bearers offering supply water to se phed to drink in sirohi

सबगुरु न्यूज-सिरोही। शहर में गंदले पानी की सप्लाई का मुद्दा दूसरे दिन भी गरम रहा। अतिवृष्टि के बाद गंदे पानी की सप्लाई को लेकर तीसरे दूसरे दिन भी विवाद हुआ। टांकरिय बस्ती की कुछ महिलाएं एक बोतल में गंदला पानी लेकर पहुंची तो वहां बैठे भाजपा नेताओं ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को पीने के लिए कहा तो उन्होंने दो टूक मना कर दिया। बाद में भाजपा नेताओं ने इस पानी को पीया तो अधिशासी अभियंता ने भी इस पानी को चखा।

शहर में कालका तालाब के आखेलाव टैंक से पेयजल सप्लाई का गंदा पानी वितरित किए जाने का विवाद दूसरे दिन भी नहीं थमा। भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष सुरेश सगरवंशी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी एसई कार्यालय में पहुंचे। उनसे सिरोही शहर के आधे हिस्से में कालका तालाब का गंदला पानी वितरित करने के संदर्भ में बात की।

एसई अशोक चावला ने बताया कि गुरुवार को हुए विरोध के बाद कालका तालाब से शहर में की जा रही पानी की सप्लाई बंद कर दी गई है। इस पर भाजपाइयों ने पूछा कि यदि पानी पीने योग्य था तो आपने बंद क्यों किया। इसी दौरान टांकरिया क्षेत्र की कुछ महिलाएं एक बोतल में जलदाय विभाग द्वारा आपूर्ति किया हुआ गंदला पानी बोतल में लेकर पहुंच गईं।

भाजपाइयों व इन महिलाओं ने इस पानी को जलदाय विभाग के अधिकारियों को पीने को कहा। अधिकारियों ने दो टूक में इस पानी को पीने से मना कर दिया। उनकी दलील थी कि क्या पता इस पानी में कुछ दूसरी चीज मिलाई हुई हो। इस पर भाजपा पदाधिकारियों व इसे लेकर आई महिलाओं ने भी इस पानी का पीया।

इस पर भी अधिकारी इस पानी को पीने को तैयार नहीं थे। हंगामा बढता देख एईएन ने इस पानी का पिया, लेकिन एसई ने तब भी इस पानी को नहीं पिया। भाजपाइयों ने शहर में गंदा पानी वितरण को लेकर नाराजगी जताई। उनकी दलील थी कि यदि पानी पीने योग्य था तो उसे बंद क्यों किया गया और पीने योग्य है तो फिर इसे जलदाय विभाग के अधिकारी इसे पी क्यों नहीं रहे हैं।

मंत्री से की कार्रवाई की मांग्

जिला प्रवक्ता रोहित खत्री ने बताया कि दूषित पानी की सप्लाई की समस्या से लोगों में बहुत आक्रोश है। इस पर भाजपा कमेटी ने राज्यमंत्री ओटाराम देवासी से दूरभाष पर वार्ताकर वास्तविक स्थिति से अवगत करवाया। दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की। इस मौके पर कमेटी सदस्य महिपालसिंह चारण, नीतिन रावल, रमजान खान, प्रकाष पटेल, इमरान खान, भीकमचंद जैन, जलदाय विभाग एईएन विष्णु गर्ग ओर महिलाएं मौजूद थी।

इनका कहना है…

पानी लेकर आई महिलाएं किस स्थान की थी मुझे जानकारी नहीं है। हमने कालका तालाब से पानी का वितरण कल ही बंद कर दिया है, इस पर भी वह इसे लेकर बहस करने लगे।
अशोक चावला
एसई, जलदाय विभाग, सिरोही।

पानी पीने योग्य था तो उसे बंद क्यों किया। अधिकारियों ने बोतल में टांकरिया मोहल्ले की महिलाओं द्वारा लाया गया पानी भी नहीं पिया। हमने दोषी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की मांग की है।
सुरेश सगरवंशी
अध्यक्ष, भाजपा मंडल, सिरोही।

देखिये किस तरह का बवाल हुआ पीएचईडी कार्यालय में….