Home Breaking भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत अन्य के खिलाफ राजकार्य मे बाधा का मामला दर्ज, भाजपा पदाधिकारियों में रोष

भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत अन्य के खिलाफ राजकार्य मे बाधा का मामला दर्ज, भाजपा पदाधिकारियों में रोष

0
भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत अन्य के खिलाफ राजकार्य मे बाधा का मामला दर्ज, भाजपा पदाधिकारियों में रोष
bjp office bearer waiting for state minister otaram dewasi in sirohi circuit house
bjp office bearer waiting for state minister otaram dewasi in sirohi circuit house

सबगुरु न्यूज-सिरोही। जलदाय विभाग के एसई के कार्यालय में शुक्रवार को हुए घटनाक्रम के बाद रविवार को एसई अशोक चावला ने सिरोही भाजपा मंडल अध्यक्ष व अन्य के खिलाफ उनके कार्यालय में आकर पानी पिलाने को लेकर राजकार्य मे बाधा का मामला दर्ज करवाया है। इधर, एफआईआर दर्ज होने की सूचना मिलने पर भाजपा पदाधिकारियों में भी रोष व्याप्त हो गया।

वह सिरोही में आ रहे गोपालन मंत्री ओटाराम देवासी के समक्ष रोष जताने के लिए रात तक सर्किट हाउस में इंतजार करते रहे, लेकिन देवासी सवा आठ बजे तक सर्किट हाउस नहीं पहुंचे थे। इधर, शहर को गंदला पानी वितरित करने व लोगों को बीमार डालने के संबंध में एक परिवाद भाजपा ने नेताओं ने भी प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ कोतवाली में दिया है।
कोतवाली पुलिस के अनुसार अशोक चावला ने रिपोर्ट देकर बताया कि शुक्रवार को सुरेश सगरवंशी व अन्य लोग उनके कार्यालय में आए। उन्होंने कार्यालय में उन्हें अपने साथ लाया पानी पिलाने की जिद की। पुलिस ने सुरेश सगरवंशी, जो कि सिरोही भाजपा मंडल अध्यक्ष हैं, व उनके साथ आए अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

भाजपा पदाधिकारियों के द्वारा दिये गए परिवाद को पुलिस ने दर्ज नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि दूषित पानी पिलाकर लोगों को बीमार करने का परिवाद दिया है। इसकी जांच हो जाएगी। सुप्रीम कोर्ट की रुलिंग का हवाला देते हुए पुलिस इस प्रकरण को संभवतः दर्ज नहीं करने के मूड में है।
-भाजपा में रोष
भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश सगरवंशी समेत अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की सूचना मिलने पर भाजपा में रोष है। वहीं आम जनता में भी इसकी कडी प्रतिक्रिया आ रही है। लोगों ने रोष जताते हुए इसे उल्टा चोर कोतवाल को डांटने वाली बात करार दिया। भाजपा पदाधिकारी इसे अपने नेताओ की कमजोरी मान रहे है और उन पार आक्रोशित भी है।
-मंत्री का करते रहे इंतजार रात तक नहीं पहुंचे
इस प्रकरण को लेकर भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त रोष है। गोपालन मंत्री और सिरोही विधायक ओटाराम देवासी को रविवार को ही दोपहर तीन बजे से साढे चार बजे तक सिरोही सर्किट हाउस पहुंचना था। इसी दौरान भाजपा पदाधिकारियों इस प्रकरण को लेकर उनसे मिलने के लिए सर्किट हाउस पहुंच गए।

शाम साढे सात बजे तक सभापति ताराराम माली, जिला उप प्रमुख कानाराम चैधरी, जिला मंत्री अशोक पुरोहित भाजयुमो जिलाध्यक्ष हेमंत पुरोहित, नारायण देवासी, प्रकाश घांची, विजय पटेल, महिपालसिंह चारण, जब्बरसिंह, नवीन रावल आदि उनका इंतजार करते रहे, लेकिन वह नहीं पहुंचे। जब सूचना मिली की आठ बजे तक पहुंचेंगे तो सभी डिनर के लिए लौट गए।
-भाजपा ने भी दिया परिवाद
इधर, शहर के लोगों को कालका तालाब के आखेलाव टैंक का गंदला पानी वितरित करने को लेकर एक परिवाद भाजपा नेताओं ने भी सिरोही कोतवाली में दिया है। जिला मंत्री अशोक पुरोहित ने बताया कि सिरोही कोतवाली में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सिरोही शहर के हजारों लोगों को गंदला पानी वितरित करने और उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड किये जाने का परिवाद दिया गया है, इसे दर्ज नहीं किया गया है।

इस दौरान सिरोही नगर मण्डल अध्यक्ष सुरेश सगरवंशी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष हेमन्त पुरोहित, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक पुरोहित, नगर महामंत्री महिपालसिंह चारण, नीतिन रावल, चिराग रावल, अनिल सगरवंशी, जब्बरसिंह चैहान, एडवोकेट शैतान खरोर, रमजान खान, भाजयुमो जिला प्रवक्ता इमरान खान, के साथ सिरोही कोतवाली में पीएचईडी के अधीक्षण अभियंता व अधिशाषी अभियंता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया।
-भाजयुमो ने दी आंदोलन की चेतावनी
भाजपा सिरोही मंडल के अध्यक्ष सुरेश सगरवंशी व अन्य लोगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष हेमंत पुरोहित ने रोष जताया। उन्होंने शहर को गंदा पानी वितरित करने के दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर मंगलवार को भाजयुमो द्वारा सिरोही बंद व आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंंने बताया कि  इस पूरे प्रकरण को राज्य सरकार व राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, भाजपा जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी एवम् सांसद देवजी पटेल को अवगत करा दिया है।

पूरा मामला जानने के लिये ये भी पढे….

https://www.sabguru.com/muddy-water-supplied-in-sirohi-woman-sloganeering/

https://www.sabguru.com/minister-dewasi-palys-role-of-sirohi-mla/

https://www.sabguru.com/phed-officer-refuges-to-drink-supplied-water/

https://www.sabguru.com/dea-got-angry-on-yesterday-event-in-phed-office/