Home Breaking राहुल गांधी का 47वां बर्थडे : पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

राहुल गांधी का 47वां बर्थडे : पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

0
राहुल गांधी का 47वां बर्थडे : पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
PM Modi Narendra wishes Rahul Gandhi on his 47th Birthday
PM Modi Narendra wishes Rahul Gandhi on his 47th Birthday
PM Modi Narendra wishes Rahul Gandhi on his 47th Birthday

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अनेक राजनेताओं ने सोमवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को उनके 47वें जन्मदिन पर बधाई दी और उनके स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनके स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना करता हूं।

राहुल गांधी अपनी 93 वर्षीय नानी से मिलने के लिए इटली गए हुए हैं और अपना जन्मदिन वहीं मनाएंगे। माना जा रहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल के जन्मदिन की खुशी में यहां केक काटेंगे।

ममता ने राहुल को जन्मदिन की बधाई दी

पशिचम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी। कांग्रेस उपाध्यक्ष सोमवार को 47 साल के हो गए।

तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी ने ट्वीट किया कि राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई। आपके खुशहाल, स्वस्थ व दीर्घ जीवन की कामना।