Home Breaking पुलिसकर्मी के घर का माल लेकर कॉन्सटेबल बीबी चंपत

पुलिसकर्मी के घर का माल लेकर कॉन्सटेबल बीबी चंपत

0
पुलिसकर्मी के घर का माल लेकर कॉन्सटेबल बीबी चंपत
policeman's constable wife rans away with cash and jewelry
policeman's constable wife rans away with cash and jewelry
policeman’s constable wife rans away with cash and jewelry

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में एक पुलिसकर्मी को उसी की कॉन्सटेबल पत्नी लूट कर फरार हो गई। दोनों ने डेढ़ महिने पहले ही शादी की थी।

पीड़ित पति अब अपने वरिष्ठ अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार ट्रैफिक पुलिस में सिपाही सतेंद्र सिंह और कॉन्स्टेबल ममता में ड्यूटी के दौरान प्यार हुआ। पिछले पांच साल से दोनों लिव इन रिलेशन में साथ रह रहे थे।

बीती अगस्त में ममता ने अफसरों से शिकायत की थी कि लिव इन में रहने के बाद अब सतेंद्र उससे शादी करने से इनकार कर रहा हैं। अधिकारियों की दखल के बाद आखिरकार सतेंद्र और ममता ने 30 अगस्त को कोर्ट मैरिज कर ली।

पांच अक्टूबर को ममता अचानक गायब हो गई। सिपाही सतेंद्र ने जब तलाशा तो घर से लाखों के जेवर और पैसे भी गायब थे। जिसके बाद उसने थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

सतेंद्र का आरोप है कि उसकी पत्नी को उसके घरवाले अपने साथ जबरदस्ती ले गए हैं। वो उसकी दूसरी शादी करवाना चाहते हैं। घरवालों के दबाव में ममता उससे संपर्क भी नहीं कर पा रही हैं।

उसका कहना है कि वो ममता के साथ ही पूरा जीवन जीना चाहता हैं। सिपाही ने अफसरों से मामले में जांच करवाने और उसे पत्नी वापस दिलाने की गुहार लगाई हैं।

यह भी पढें
looteri dulhan संबंधी न्यूज पढने के लिए यहां क्लीक करें

https://www.sabguru.com/valsad-bride-runaway-three-days-marriage/

https://www.sabguru.com/pali-seven-years-later-looteri-dulhan-arrested/