Home Headlines राहुल गांधी और अखिलेश यादव 14 रैलियां करेंगे साझा

राहुल गांधी और अखिलेश यादव 14 रैलियां करेंगे साझा

0
राहुल गांधी और अखिलेश यादव 14 रैलियां करेंगे साझा
up polls 2017 : Rahul Gandhi and Akhilesh Yadav to begin joint poll campaign
up polls 2017 : Rahul Gandhi and Akhilesh Yadav to begin joint poll campaign
up polls 2017 : Rahul Gandhi and Akhilesh Yadav to begin joint poll campaign

लखनऊ। विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में गठबन्धन होने के बाद अब दोनों सियासी दल संयुक्त चुनाव प्रचार की तैयारी में हैं। इसके लिए कार्यक्रम तैयार कर दिया गया है।

दोनों दलों की साझा चुनावी रणनीति के तहत कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव संयुक्त रूप से 14 रैलियों को सम्बोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि हर चरण में दो-दो जनसभाएं होंगी।

राहुल जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पहले से ही हमलावर हैं, वहीं अपनी चुनावी सभाओं की शुरूआत में ही अखिलेश यादव भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साध रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि संयुक्त रैलियों में भी दोनों नेता भाजपा और प्रधानमंत्री को ही टारगेट करेंगे।

इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती भी उनके निशाने पर होंगी। राहुल जहां केन्द्र की पूर्व मनमोहन सरकार की उपलब्धि को गिनाते नजर आ सकते हैं, वहीं अखिलेश यादव अपनी सरकार की विभिन्न योजनाओं का लगातार जिक्र करके प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांग रहे हैं। इसके अलावा दोनों नेता आगामी कार्यक्रमों के बारे में भी बोलेंगे।

इसी तरह प्रियंका गांधी और सांसद डिम्पल यादव भी गठबन्धन के लिए वोट मांग सकती है। गौरतलब है कि सूबे में 403 विधानसभाओं के लिए सात चरणों में होने वाले मतदान में कांग्रेस और सपा गठबन्धन के तहत मैदान में हैं। सपा 298 और कांग्रेस 105 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।