Home Entertainment Bollywood अभिनेत्री पूजा भट्ट अब नशे से दूर हुईं

अभिनेत्री पूजा भट्ट अब नशे से दूर हुईं

0
अभिनेत्री पूजा भट्ट अब नशे से दूर हुईं
Pooja Bhatt makes distance from alcohol
Pooja Bhatt makes distance from alcohol
Pooja Bhatt makes distance from alcohol

मुंबई। अभिनेत्री पूजा भट्ट बीते साल अपनी नशे की लत को लेकर सुर्खियों में रहीं थीं लेकिन अब लग रहा है कि यह अभिनेत्री नशे से दूरी बना रही है। इस बारे में उन्होंने पिछले दिनों ट्वीट किया।

उन्होंने पोस्ट किया कि पिछले चार महीने से शराब को हाथ तक नहीं लगाया है। पूजा ने ट्विटर पर लिखा, चार महीने से नशे की लत से दूर हूं। पूजा ने पिछले साल क्रिसमस से पीना छोड़ दिया और उन्होंने कई सार्वजनिक मंचों पर इस मुद्दे पर संबोधित किया है।

ऐसे एक मंच पर उन्होंने कहा कि आपको समाज में रहना है, जहां हमें हमेशा सिखाया जाता है और इन चीजों को छिपाया जाता है। इसलिए मैंने इस शर्मनाक आदत को खत्म कर दिया।