Home India City News दिल्ली के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर पोर्न वीडियो

दिल्ली के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर पोर्न वीडियो

0
दिल्ली के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर पोर्न वीडियो
Porn clip plays on big screen at Rajiv Chowk Metro Station in delhi
Porn clip plays on big screen at Rajiv Chowk Metro Station in delhi
Porn clip plays on big screen at Rajiv Chowk Metro Station in delhi

नई दिल्ली। एक विचित्र घटना ने दिल्ली मेट्रो को शर्मसार कर दिया और उसके यात्रियों को हैरान कर दिया, जब राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर हाल ही में लगाई गई एक स्क्रीन पर शनिवार को यहां अचानक पोर्न क्लिप चलने लगी।

इस नजारे को कई लोगों ने अपने स्मार्टफोन में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर इसे खूब साझा किया जा रहा है। हालांकि दिल्ली मेट्रो ने इस क्लिप को लेकर जानकारी से इनकार किया। लेकिन जब इसका वीडियो दिखाया गया तो दिल्ली मेट्रो ने कहा कि यह स्क्रीन निजी ठेकेदार द्वारा चलाया जा रहा है।

दिल्ली मेट्रो के प्रवक्ता अनुज दयाल ने एक बयान में कहा कि डीएमआरसी (दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन) को इस क्लिप की जानकारी नहीं है। हालांकि इस एलईडी स्क्रीन को निजी ठेकेदार द्वारा शुरू किया जा रहा है और अभी इसका परीक्षण चल रहा है। अभी तक काम पूरा नहीं हुआ है।

बयान में आगे कहा गया है कि हम इसके परीक्षण के सभी विवरण देखेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि राजीव चौक स्टेशन की एलईडी स्क्रीन पर ऐसी कोई क्लिप चली थी या नहीं। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में इसे रोकने के कदम उठाए जाएंगे।

मेट्रो स्टेशन पर हुई इस घटना पर सोशल मीडिया में खूब चुटकी ली जा रही है। ट्विटर पर लोग इसे लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साध रहे हैं।

एक यूजर ने ट्वीट किया कि श्री केजरीवाल ने कहा था कि एक आईआईटी इंजीनियर होने के नाते मैं आपको ईवीएम हैक करने के 10 तरीके बता सकता हूं, अब उन्होंने राजीव चौक स्टेशन को हैक करके और अपना प्रिय वीडियो चलाकर यह साबित भी कर दिया है।

वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि राजीव चौक पर पोर्न क्लिप चल रहा है। अगर अब भी दिल्ली के लोगों को सार्वजनिक परिवहन से यात्रा करने के लिए आकृष्ट नहीं किया जा सकता तो कुछ नहीं हो सकता।

एक अन्य यूजर ने ट्वीट किया कि राजीव चौक पर दिखाया गया यह वीडियो कुछ और नहीं बल्कि मोदी जो देश के साथ कर रहे हैं उसी का साकार रूप है। ऐसी ही एक घटना केरल के वायानाड जिले में साल 2015 के जून में हुई थी।