Home India City News कोलकाता में प्रेगनेंट महिला ने फंदे से लटककर की सुसाइड

कोलकाता में प्रेगनेंट महिला ने फंदे से लटककर की सुसाइड

0
कोलकाता में प्रेगनेंट महिला ने फंदे से लटककर की सुसाइड
Pregnant woman commits suicide by hanging in Kolkata
Pregnant woman commits suicide by hanging in Kolkata
Pregnant woman commits suicide by hanging in Kolkata

कोलकाता। कोलकाता के मानिकताला इलाके में एक गर्भवती महिला को उसकी ससुराल में फंदे से लटका पाया गया। ससुराल वालों का कहना है कि महिला ने खुदकुशी की है लेकिन, महिला के माता-पिता ने उसकी हत्या की आशंका जताई है।

बटरेला पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि अर्पिता चटर्जी का शव गुरुवार की रात को ससुराल में घर की छत से लटका हुआ पाया गया। अर्पिता की शादी मानिकताला निवासी संकल्प चटर्जी से सात महीने पहले हुई थी। महिला के पति व ससुराल वालों का कहना है कि अर्पिता ने आत्महत्या की है।

पुलिस ने कहा कि महिला पेशे से नर्स थी, वह पांच महीने के गर्भ से थी। महिला के माता-पिता ने कहा है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि संकल्प से बात करने पर उसने गुरुवार रात को अजीब तरह से प्रतिक्रिया दी थी।

अर्पिता के परिजनों ने कहा कि उसके अपने ससुराल वालों से संबंध सौहार्दपूर्ण नहीं थे। उन्हें उनकी बेटी की कथित आत्महत्या के बारे में काफी देर से सूचित किया गया। पुलिस ने कहा कि मौत की सही वजह पोस्टमार्टम के बाद पता चल सकेगी।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला के परिवार के तरफ से कोई आधिकारिक शिकायत नहीं की गई है। अब तक इस घटना के लिए किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।