Home Breaking राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राहुल ने मुंबई आग हादसे पर दुख जताया

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राहुल ने मुंबई आग हादसे पर दुख जताया

0
राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राहुल ने मुंबई आग हादसे पर दुख जताया
President, PM condoles the Mumbai fire accident
President, PM condoles the Mumbai fire accident

President, PM condoles the Mumbai fire accident

नई दिल्ली/मुंबई। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को मुंबई के एक पब में लगी भीषण आग में 14 लोगों के मारे जाने पर शोक व्यक्त किया है।

कमला मिल्स कंपाउंड में स्थित एक पब में गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात आग लगने के कारण 14 लोग मारे गए, जिनमें 11 महिलाएं हैं। इस हादसे में अन्य 23 लोग घायल हो गए।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया कि मुंबई में लगी आग की दुखद खबर मिली। दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं तथा घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करता हूं। बचाव अभियान और दमकल विभाग के अधिकारियों के साहसिक प्रयासों की सराहना करता रहता हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि मुंबई आग हादसे से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

राहुल गांधी ने मराठी में ट्वीट किया कि मुंबई में कमला मिल्स परिसर में बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है, जिसके कारण कई लोगों की जान चली गई।

उन्होंने कहा कि मैं पीड़ितों के परिवारों की तकलीफ में उनके साथ हूं। हादसे की जांच का आदेश दिया जाना चाहिए और दोषियों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए।

बृह्न्मुंबई नगर निगम आपदा नियंत्रण के एक अधिकारी ने बताया कि देर रात करीब 12.30 बजे कमला ट्रेड हाउस में स्थित रूफटॉप रेस्तरां पब बिस्ट्रो द मोजो में आग लगने की खबर मिली। आग तेजी से आसपास मौजूद एक अन्य पब और एक रेस्तरां में फैल गई।

अधिकारियों ने बताया कि आग तेजी से फैल गई। उस समय परिसर के अंदर 200 से अधिक लोग मौजूद थे। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 12 से अधिक गाड़ियां दुर्घटनास्थल पर पहुंची। सुबह करीब 6.30 बजे आग पर नियंत्रण पाया गया। अधिकांश मौतें दम घुटने के कारण हुई हैं।

देश से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE