Home Delhi राजीव गांधी की 72वीं जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

राजीव गांधी की 72वीं जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

0
राजीव गांधी की 72वीं जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
Prime Minister modi pays tribute to Rajiv Gandhi on 72nd birth anniversary
Prime Minister modi pays tribute to Rajiv Gandhi on 72nd birth anniversary
Prime Minister modi pays tribute to Rajiv Gandhi on 72nd birth anniversary

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 72वीं जयंती पर शनिवार को देश भर में उन्हें याद किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मोदी ने ट्वीट कर कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की जयंती पर उन्हें देश याद कर रहा है। इसके साथ ही राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कांग्रेस के कई नेतेाओं ने राजीव गांधी को वीरभूमि जाकर श्रद्धांजलि दी।

राहुल गांधी ने अपने पिता को याद करते हुए शनिवार सुबह ट्वीट किया कि राजीव जी को याद करते हुए। उनकी दूरदर्शिता, उनके मूल्य और लोगों के प्रति समर्पण हमारी प्रेरणा है।

कांग्रेस ने अपने नेता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद करते हुए इस दिन को पार्टी में जान फूंकने के लिए कई कार्यक्रम तय किए हैं।

यूथ कांग्रेस ने ‘हम में हैं राजीव’ थीम पर राजीव गांधी की 72वीं जयंती मनाने का फैसला किया है। इसके अलाव राहुल गांधी ने अपने पिता की याद में दिल्ली में विकलांगों को वाहन वितरण किए।

राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था। वह 1984 से 1989 के दौरान देश के प्रधानमंत्री पद पर रहे।

उन्होंने 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद पद्भार संभाला था। राजीव गांधी की 21 मई 1991 को तमिलनाडू में आत्मघाती हमले में हत्या कर दी गई थी।