Home Breaking प्रधानमंत्री मोदी देश के लिए भगवान का तोहफा : वेंकैया

प्रधानमंत्री मोदी देश के लिए भगवान का तोहफा : वेंकैया

0
प्रधानमंत्री मोदी देश के लिए भगवान का तोहफा : वेंकैया
Prime Minister Narendra modi is God's gift to nation : Venkaiah Naidu
Prime Minister Narendra modi is God's gift to nation  : Venkaiah Naidu
Prime Minister Narendra modi is God’s gift to nation : Venkaiah Naidu

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के लिए ‘भगवान का तोहफा’ करार दिया है। वेंकैया ने रविवार को भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अंतिम दिन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।

केंद्रीय मंत्री वेंकैया ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के विकास के संशोधक हैं। वह निर्णायक नेता, राष्ट्रवादी राजनीतिज्ञ और प्रगतिशील शासन प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी भारत के लिए भगवान का तोहफा हैं। वह गरीबों के मसीहा हैं। उन्हें हर क्षेत्र में चुनौतियां विरासत में मिली हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने साल 2015 में टाइम पत्रिका की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में जगह बनाई। उन्हें वैश्विक स्तर पर सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता के रूप में देखा जाता है। उनके ट्विटर पर 18 मिलियन से अधिक फॉलोवर्स और फेसबुक पर 32 मिलियन लाइक्स हैं।