Home Rajasthan Bikaner बीकानेर : पैरोल पर बाहर आए युवक का शव मिला

बीकानेर : पैरोल पर बाहर आए युवक का शव मिला

0
बीकानेर : पैरोल पर बाहर आए युवक का शव मिला
prisoner body found who escaped from parole in bikaner
prisoner body found who escaped from parole in bikaner
prisoner body found who escaped from parole in bikaner

बीकानेर। बीकानेर के बिछीवाल थाना इलाके में स्थित दीनदयाल सर्किल के पास शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की कनपटी पर गोली लगने से उसकी मौत हो गई।

शव के पास बंदूक भी पडी मिली है। वह गंगानगर जेल में सजा काट रहा था। पिछले दिनों ही वह पैरोल पर बाहर आया था और तब से फरार था।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने सर्किल के पास एक युवक का शव देखा तो अचं​भित रह गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मृतक की पहचान गंगानगर निवासी सुरेश ढाका के रूप में की।

गंगानगर कोतवाली पुलिस द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी। उसके शव के पास एक बंदूक भी मिली। अब पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि युवक की हत्या हुई या उसने आत्महत्या की।