Home Entertainment Bollywood प्रियंका चोपड़ा दोबारा क्वांटिको के सेट पर लौटीं

प्रियंका चोपड़ा दोबारा क्वांटिको के सेट पर लौटीं

0
प्रियंका चोपड़ा दोबारा क्वांटिको के सेट पर लौटीं
Priyanka Chopra back on sets of Quantico after injury
Priyanka Chopra back on sets of Quantico after injury
Priyanka Chopra back on sets of Quantico after injury

लॉस एंजिलिस। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा चोटिल होने के बाद अब ठीक होकर क्वांटिको की शूटिंग के लिए दोबारा सेट पर लौट आई हैं।

प्रियंका के प्रतिनिधि ने ई न्यूज को बताया कि अभिनेत्री अस्पताल से आने के बाद सामान्य हैं और दोबारा काम पर लौटकर खुश हैं।

प्रतिनिधि ने कहा कि प्रियंका सोमवार की सुबह काम पर लौट आई हैं। हालांकि वह अभी भी चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाई हैं। उनकी सेहत में दिन ब दिन सुधार हो रहा है और वह काम पर लौटकर खुश हैं।

पिछले बृहस्पतिवार को अभिनेत्री टीवी शो क्वांटिको की शूटिंग के दौरान चोटिल हो गई थीं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।