Home Entertainment प्रियंका चोपड़ा अभी टॉप फॉर्म में हैं : शाहिद कपूर

प्रियंका चोपड़ा अभी टॉप फॉर्म में हैं : शाहिद कपूर

0
प्रियंका चोपड़ा अभी टॉप फॉर्म में हैं : शाहिद कपूर
Priyanka Chopra in top form : Shahid Kapoor
Priyanka Chopra in top form : Shahid Kapoor
Priyanka Chopra in top form : Shahid Kapoor

मुंबई। अभिनेता शाहिद कपूर ने बाजीराव मस्तानी में प्रियंका चोपड़ा के अभिनय की तारीफ की है। शानदार के कलाकार कपूर ने निर्देशक संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने  वाली दीपिका पादुकोण के अभिनय को भी सराहा।

उन्होंने ट्वीट किया कि हर रूप में एक कलाकार के तौर पर दीपिका उपर बढ़ रही हैं। प्रियंका अपने टॉप फॉर्म में हैं, और इनसे भी उपर संजय लीला भंसाली हैं। दोनों अभिनेत्रियों ने तुरंत शाहिद को जवाब दिया।

Priyanka Chopra in top form : Shahid Kapoor
Priyanka Chopra in top form : Shahid Kapoor

प्रियंका ने लिखा कि धन्यवाद शाहिद, अच्छा लगा ये जानकर कि तुहें फिल्म पसंद आई।प्रियंका ने कपूर के साथ कमीने और तेरी मेरी कहानी फिल्म में काम किया है। दीपिका ने ट्वीट किया कि बहुत बहुत धन्यवाद शाहिद।

शाहिद आने वाले समय में विशाल भारद्वाज की रंगून में दिखाई देेंगे जिसमें उनके साथ सैफ अली खान और कंगना रनौत हैंं। फिलहाल शाहिद इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।