Home Entertainment टिवटर पर एकजुट प्रियंका, सोनम, सोनाक्षी और सनी लियोनी

टिवटर पर एकजुट प्रियंका, सोनम, सोनाक्षी और सनी लियोनी

0
टिवटर पर एकजुट प्रियंका, सोनम, सोनाक्षी और सनी लियोनी
priyanka chopra, sonam kapoor, sonakshi sinha team up against twitter trolls
priyanka chopra, sonam kapoor, sonakshi sinha  team up against twitter trolls
priyanka chopra, sonam kapoor, sonakshi sinha team up against twitter trolls

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर, सोनाक्षी सिन्हा और सनी लियोनी जैसी अभिनेत्रियों ने सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर अपने विचारों के लिए ट्विटर पर मजाक उड़ाए जाने के खिलाफ एकजुट होकर मोर्चा खोल दिया है।

इससे पहले इस हफ्ते सोनम ने मुंबई में हाल में मांस पर लगाए गए प्रतिबंध को महिला विरोधी बताया था जिसपर ट्विटर उपयोगकर्ताओं ने नाराजगी जताई थी। ट्विटर पर किसी ने लिखा था, ‘सोनम कपूर के लिए मांस पर लगाया गया प्रतिबंध महिला विरोधी है? बहुत ही बेकार कटाक्ष लगता है।’

किसी और ने लिखा, ‘…और इसके साथ ही किसी ने आलिया भट्ट जैसी कोई चीज की है। असल में आलिया इसकी तुलना में अब ज्यादा समझदार लग रही हैं। सच में। आलिया तो बेहतर हो गई हैं।’ 30 साल की अभिनेत्री ने ट्विटर पर हर आलोचनात्मक ट्वीट का जवाब दिया लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ।

‘खूबसूरत’ फिल्म की अभिनेत्री ने शुक्रवार को इंटरनेट पर मजाक का शिकार बनने वालों से खुद के लिए खड़ा होने की अपील की। सोनम ने लिखा कि बदमाशों, मजाकों और आपको नीचा दिखाने वाले लोगों के खिलाफ खड़े होने का साहस दिखाएं।

priyanka chopra, sonam kapoor, sonakshi sinha  team up against twitter trolls
priyanka chopra, sonam kapoor, sonakshi sinha team up against twitter trolls

सोनम के रूख का समर्थन करते हुए सनी लियोनी ने लिखा कि उस तरह का साहस जुटाने से मजबूती और आलोचनाओं का सामना करने की क्षमता का निर्माण होता है। मांस पर प्रतिबंध के खिलाफ सोनाक्षी के ट्वीट से भी कुछ लोग नाराज हुए थे। सोनाक्षी ने लिखा था, ‘यह एक स्वतंत्र देश है। बैन..इस्तान में आपका स्वागत है। मेरा मतलब भारत है।’

सोनाक्षी की ट्वीट को लेकर उनकी आलोचना की गयी जिसपर उन्होंने भी बेबाक प्रतिक्रिया दी। वहीं सोनाक्षी की तारीफ करते हुए सोनम ने लिखा, ‘मुझे सोनाक्षी पर गर्व है कि उन्होंने कोई विचार रखने का साहस दिखाया और उससे पीछे नहीं हटीं।’

अमेरिका में अपने टीवी सीरिज ‘क्वांटिको’ की शूटिंग कर रही प्रियंका चोपड़ा ने इन अभिनेत्रियों की तारीफ करते हुए ट्वीट किया, ‘खुद के लिए खड़े होना साहस का परिचायक है।’ पूर्व में आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण, श्रुति सेठ और नेहा धूपिया समेत कई अभिनेत्रियों की ट्विटर पर उनके विचारों के लिए आलोचना की गई है।