Home India City News शारीरिक शिक्षक कुम्हार को श्रद्धासुमन अर्पित

शारीरिक शिक्षक कुम्हार को श्रद्धासुमन अर्पित

0
शारीरिक शिक्षक कुम्हार को श्रद्धासुमन अर्पित
physical teachers paying tribute to late pti bhimaram kumhar in sirohi
physical teachers paying tribute to late pti bhimaram kumhar in sirohi
physical teachers paying tribute to late pti bhimaram kumhar in sirohi

सिरोही। शिक्षा विभाग प्रारम्भिक के शारीरिक शिक्षकों ने खेल प्रतिभा के धनी शारीरिक शिक्षक भीमाराम कुम्हार के सडक दुर्घटना में मृत्यु होने पर संवेदना व्यक्त करते हुये श्रद्धांजलि अर्पित की।

पिण्डवाडा में आयोजित दो दिवसीय प्रारम्भिक शिक्षा के शारीरिक शिक्षको की संगोष्ठी के दौरान शारीरिक शिक्षक एवम् अधिकारियों ने भीमाराम कुम्हार के व्यक्तित्व के बारे में विस्तार से बताया। शारीरिक शिक्षकों ने दो मिनट का मौन धारण किया। शारीरिक शिक्षक राजेन्द्रसिंह देवडा टांकरिया के अनुसार कुम्हार मिलनसार और खेलों के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले व्यक्ति थे। इनके निधन को उन्होंने सिरोही जिले के खेल जगत को भारी क्षति बताया। इस दौरान भीकसिंह देवडा, रन्जी स्मिथ, जितेन्द्र सिंह चैहान, छैलसिंह देवडा, भगवानसिंह चम्पावत, बलवन्तसिंह देवडा, अर्जुनसिंह राठौड, ईश्वरसिंह राव, मनोहरसिंह चैहान, राकेश गुप्ता, विरेन्द्रसिंह, उम्मेदसिंह देवडा, कुम्हारसिंह देवडा, गोविन्द नारायण, महेन्द्रसिंह चम्पावत, प्रतापसिंह देवडा, महेन्द्र सिंह घडिया, ईश्वरसिंह परमार, कालुराम देवासी, चम्पत माली, ललित नारायण नागर, तेजसिंह देवडा, आलोक गौड, राजेराम, गोविन्दराम, ममता दाधीच, ममता गुजर, बिन्दर कौर, कंचन राठौड, वन्दना अवस्थी, साजिदा परवीन के अलावा प्रारम्भिक शिक्षा सिरोही के उप जिला शिक्षा अधिकारी भंवरसिंह, ब्लाक शिक्षा अधिकारी पिण्डवाडा, वागेन्द्र रावल, एबीईओ अशोक व्यास के साथ काफी संख्या में लोग थे।