Home India City News पुणे : दहेज न मिलने पर शिक्षिका को जिंदा जलाया

पुणे : दहेज न मिलने पर शिक्षिका को जिंदा जलाया

0
पुणे : दहेज न मिलने पर शिक्षिका को जिंदा जलाया
Pune: lady teacher burnt alive, husband and mother arrested in dowry case
Pune: lady teacher burnt alive, husband and mother arrested in dowry case
Pune: lady teacher burnt alive, husband and mother arrested in dowry case

मुंबई। पुणे जिले के दौंड़ तहसील के वरवंड़ गांव में सोमवार की रात दहेज न मिलने पर एक शिक्षिका को सुसराल वालों द्वारा जिंदा जलाकर मार डालने का मामला सामने आने से यहां पर खलबली मच गई है।

प्राध्यापिका गंभीर रुप से झुलसी है। उसे पुणे के ससून अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक  शिक्षिका धनश्री (25) की शादी दो साल पहले रोहन दिवेकर से हुई थी। धनश्री बारामती के विद्या प्रतिष्ठान कॅालेज में नौकरी करती है।

रोहन ने उससे दहेज में कार और दो तोला सोना मांगा था, लेकिन धनश्री के मायकेवाले उसकी यह मांग पूरी नहीं कर सके। इससे गुस्साए पति रोहन दिवेकर ने धनश्री को सोमवार की रात जिंदा जलाया। इसमें वह गंभीर रुप से झुलसी है।

धनश्री के मायके वालों के शिकायत दर्ज करने पर पुलिस ने धनश्री के पति रोहन और सास को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल इस मामले में ससुर फरार चल रहा है। पुलिस ने उसके खिलाफ भी मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।