Home India City News घरेलू झगड़े में महिला ने पति पर डाला खौलता तेल

घरेलू झगड़े में महिला ने पति पर डाला खौलता तेल

0
घरेलू झगड़े में महिला ने पति पर डाला खौलता तेल
pune : woman throws hot oil on husband
pune : woman throws hot oil on husband
pune : woman throws hot oil on husband

मुंबई। पुणे शहर के हडपसर पुलिस थाना अंतर्गत क्षेत्र में एक छोटे से घरेलू झगड़े के दौरान एक महिला इतने गुस्से में आ गई कि उसने अपने पति पर खौलता हुआ तेल और पानी डाल दिया। हडपसर पुलिस ने आरोपी महिला सीमा सुरेश मोरे (४६) पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
हडपसर पुलिस थाने के मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला के पति सुरेश लक्ष्मण मोरे ने उसे मिठाई खाने से मना किया था, क्योंकि उसे डायबीटीज है। इस बात को लेकर महिला दुखी थी।

इस दंपत्ति का बेटा मंदिर गया था, उसने प्रसाद के तौर पर अपने पिता को मिठाई दी। इस पर महिला ने भी बेटे से प्रसाद मांगा, लेकिन महिला के पति ने बेटे से कहा कि वह अपनी मां को मिठाई न दे। सुरेश ने सीमा को मिठाई खाने से मना किया क्योंकि उसका शुगर लेवल हाई था। इसी को लेकर महिला और उसके पति में झगड़ा हो गया।

इस बात को लेकर सीमा अपने पति से नाराज थी। इसका बदला लेने के लिए उसने सुरेश पर खौलता हुआ तेल और पानी डाल दिया,जब वह सो रहा था। इतना ही नहीं उसने कमरे का दरवाजा भी बाहर से लॉक कर दिया। पुलिस ने बताया, सुरेश सीमा के सामने बार-बार गिड़गिड़ाता रहा कि वह दरवाजा खोले, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला।

काफी देर बाद उसने दरवाजा खोला। इसके बाद उनका बेटा अपने पिता को अस्पताल लेकर गया। सुरेश के शरीर का २५ पर्सेंट हिस्सा जल गया है। उसने अपनी पत्नी पर हत्या की कोशिश का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने आरोपी महिला सीमा सुरेश मोरे को गिरफ्तार करके मामले की जांच पडताल शुरू कर दिया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here