Home Rajasthan Bharatpur पत्रकार पुनीत उपाध्याय समेत 11 लोहागढ़ गौरव से सम्मानित

पत्रकार पुनीत उपाध्याय समेत 11 लोहागढ़ गौरव से सम्मानित

0
पत्रकार पुनीत उपाध्याय समेत 11 लोहागढ़ गौरव से सम्मानित
punit upadhyaya honors by lohgarh gaurav samman
punit upadhyaya honors by lohgarh gaurav samman
punit upadhyaya honors by lohgarh gaurav samman

भरतपुर। मित्र मण्डली तरुण समाज समिति की ओर से आयोजित रंगीलौ महोत्सव में पत्रकार पुनीत उपाध्याय समेत 11 जनों को लोहागढ़ गौरव से सम्मानित किया गया।

सम्मान स्वरूप इन्हें पूर्व मंत्री नत्थी सिंह ने माला पहनाकर शॉल औढ़ाई। उप महापौर इन्द्रपाल ङ्क्षसह पाले ने स्मृति चिह्न, चैम्बर ऑफ कॉसर्म के संभागीय अध्यक्ष केके अग्रवाल ने प्रशस्ति पत्र, फोर्टी के अध्यक्ष अनुराग गर्ग ने श्रीफल भेंट किया।

समारोह में पूर्व राजस्व मंत्री नत्थी सिंह ने कहा कि ब्रज संस्कृति अनूठी है। यहां प्रेम और माधुर्य, वात्सल्य, अपनत्व का महत्व है। इसका संरक्षण व संवर्धन जरूरी है। उन्होंने आह्वान किया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के लिए सभी को एकजुट होकर सहयोग करना चाहिए।

अध्यक्षता करते उपमहापौर सरदार इन्द्रपाल सिंह पाले ने कहा कि भरतपुर का सर्वांगीण विकास हो रहा है। जिसमें सभी का सहयोग आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि संभागीय चैम्बर ऑफ कोमर्स के अध्यक्ष कृष्णकुमार अग्रवाल ने कहा कि भरतपुर संभाग में यह एक मात्र ऐसी संस्था है जो संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन करते युवा पीढ़ी को पाश्चात्य सभ्यता से विमुख करने में तत्पर है।

फोर्टी भरतपुर जौन के चेयरमैन अनुराग गर्ग, गिरधारी तिवारी एवं संस्था अध्यक्ष अमरसिंह ने भी विचार व्यक्त किए। संस्था के उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि हमें पाश्चात्य सभ्यता के हमले से बचने के लिए इस प्रकार के आयोजनों में सहभागिता निभानी होगी। संचालन राजस्थान ब्रजभाषा अकादमी के पूर्व अध्यक्ष गोपाल प्रसाद मुद्गल ने किया।

महामूर्खाधिराज के रूप में अम्बेश कुमार का सम्मान अतिथियों ने किया। इस अवसर पर पुष्पा चीमा, पार्षछ रेनू गौरावर, सीमा शर्मा, रेनू सिंह, अमर सिंह, आरपी श्रीवास्तव, संस्था के संस्थाक हरीमोहन मित्तल, नरेन्द्र सिंह, बलवीर सिंह, रमेश सैनी, भागचंद, धर्मसिंह सैनी, पार्षद इन्द्रजीत भारद्वाज, डॉ. दाउदयाल गुप्ता, ओमप्रकाश गर्ग, शिवरतन सिंह धनकर, हरीश गोयल आदि उपस्थित थे।