Home Breaking पंजाब में डीजी जेल सहित तीन अधिकारियों पर गिरी गाज

पंजाब में डीजी जेल सहित तीन अधिकारियों पर गिरी गाज

0
पंजाब में डीजी जेल सहित तीन अधिकारियों पर गिरी गाज
punjab jailbreak : state govt dismisses nabha jail superintendent and his deputy, suspends DG prisons
punjab jailbreak : state govt dismisses nabha jail superintendent and his deputy, suspends DG prisons
punjab jailbreak : state govt dismisses nabha jail superintendent and his deputy, suspends DG prisons

चंडीगढ़। पंजाब के नाभा में जेल पर हमला के बाद सरकार ने कड़ा कदम उठाते हुए कई प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की। पंजाब सरकार ने डीजी जेल को सस्पेंड कर दिया। इसके साथ ही नाभा के जेल अधीक्षक व उप अधीक्षक को बर्खास्त कर दिया गया है।

रविवार को नाभा जेल पर हथियार बंद अपराधियों के हमले व पांच कुख्यात कैदियों के फरार होने की घटना के बाद मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। बैठक में कानून व्यवस्था की समीक्षा गई। बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री सुखबीर बादल ने बताया कि सरकार ने नाभा जेल पर हमले की घटना को गंभीरता से लिया है।

सरकार ने तत्काल डीजी जेल को सस्पेंड करने के साथ ही नाभा जेल के अधीक्षक व उप अधीक्षक को बर्खास्त करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही पूरे मामले की जांच के लिए एडीजीपी के नेतृत्व में एक टीम बनाई जाएगी। जो पूरे मामले की जांच करेगी।

उन्होंने कहा कि सरकार इस हमले में शामिल दोषियों को किसी भी हाल में नहीं छोड़ेगी। सरकार हमले में शामिल सभी लोगों को कानून के दायरे में लाएगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि डीजीपी सुरेश अरोड़ा घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

डीजीपी ने लिया नाभा जेल सुरक्षा का जायजा

पंजाब के डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने नाभा जेल पर हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल की। डीजीपी ने जेल के प्रत्येक सुरक्षा प्वाइंट को जांचने के बाद कुछ कमियों पर सवाल उठाए हैं। डीजीपी ने पूरे मामले से उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री सुखबीर बादल को अवगत कराया है।

रविवार की सुबह नाभा जेल पर हथियारबंद अपराधियों के हमले व एक आतंकवादी सहित पांच अपराधियों के भाग जाने की घटना के बाद डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने जेल का दौरा किया। जेल के दौरे के दौरान डीजीपी ने सभी सुरक्षा प्वाइंट को चेक किया।

डीजीपी को कुछ जगहों पर सुरक्षा में चूक भी दिखाई दी। उन्होंने इसका जिक्र सार्वजनिक रूप से नहीं किया। लेकिन डीजीपी ने पूरे मामले की जानकारी राज्य के उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री सुखबीर बादल को दे दी है।

नाभा जेल कांड में हो सकता है पाक का हाथ: सुखबीर

पंजाब के गृह एवं उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने नाभा जेल पर हुए हमले के बाद बड़ा दावा करते हुए कहा है कि इस पूरे घटनाक्रम के पीछे पाकिस्तान का हाथ होने से इनकार नहीं किया जा सकता है।

इस घटनाक्रम के बाद सुखबीर बादल ने ट्वीट करके कहा कि नाभा जेल हमले के पीछे की साजिश का हर कीमत पर पता लगाया जाएगा। चुनाव से पहले कुछ लोग पंजाब में अशांति फैलाना चाहते हैं।

सुखबीर बादल ने कहा कि सर्जीकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान पंजाब में अस्थिरता फैलाने की फिराक में है। इसलिए इस घटना में पाकिस्तान का हाथ होने से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। सुखबीर बादल के अनुसार नाभा जेल में हुए हमले की हर पहलू से जांच की जा रही है। एसआईटी को तीन दिन के भीतर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।

नई दिल्ली हवाई अड्डे से गिरफ्तार हुआ था फरार आतंकवादी

पंजाब के नाभा जेल से फरार आतंकवादी हरविंदर सिंह को 2014 में नई दिल्ली हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया था। इसे खालिस्तान लिबरेशन फोर्स का मास्टर माइंड माना जाता है। हरविंदर खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के लिए चंदा जुटाने के लिए कई बार यूरोप व अन्य देशों की यात्राएं भी कर चुका है।

जानकारी के अनुसार रविवार को नाभा जेल से फरार खालिस्तान लिबरेशन फोर्स का तथाकथित मुखिया हरविंदर सिंह मिंटू अपनी अपराधी गतिविधियों के लिए कुख्यात रहा हैं। हरविंदर को 2014 में दिल्ली केे इंदिरा गांधी हवाई अड्डे से पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

इस पर हरियाणा केे सिरसा में स्थित डेरा सच्चा सौदा के महंत गुरमीत राम रहीम पर 2008 में जानलेवा हमला करने का आरोप है। इसके साथ ही यह हलवाड़ा एयरफोर्स स्टेशन पर हमले सहित कई आतंकवादी हमलों में शामिल रहा है।

यही नहीं जब पंजाब में पुलिस की सख्ती आतंकवाद खत्म हो गया, तो हरविंदन सिंह ने पंजाब में आतंकवादी घटनाओं को अंजाम देने व नए सिरे से आतंकवादी संगठन को खड़ा करने के लिए कई बार विदेशों का दौरा भी किया था।

हरविंदर ने इटली, बेल्जियम, जर्मनी, फ्रांस आदि देशों की यात्राएं कर वहां रह रहे सिख समुदाय से मदद की गुहार लगाई थी, हालांकि वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाया था।

आतंकियों ने एक नहीं दो बार किया जेल पर हमला

पंजाब के पटियाला जिले की नाभा जेल पर आतंकियों ने एक नहीं बल्कि दो बार हमला किया है। ऐसे में पुलिसया तंत्र पूरी तरह से सवालों के घेरे में आ गया है। प्रांरभिक जांच रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि आतंकियों ने अपने साथियों को रिहा करवाने के लिए रविवार सुबह जेल पर हमला किया।

करीब आठ बजे हमले के बाद हमलावर अपने चार साथियों को भगा ले गए। नाभा जेल से कुछ दूरी पर स्थित रेलवे फाटक बंद होने के कारण हमलावरों ने अपनी गाड़ियों को फिर से पीछे घुमाया और वापस जेल की तरफ आए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर दूसरी बार फिर से जेल की तरफ आए और करीब पांच मिनट तक वहां रूककर वहां फायरिंग की और एक अन्य कैदी को वहां से भगा ले गए। इसके बाद हमलावर दूसरे रास्ते से भागे। इसी दौरान पंजाब पुलिस महानिदेशक सुरेश अरोड़ा ने स्वीकार किया पूरे घटनाक्रम से सिक्योरिटी सवालों के घेरे में है।

https://www.sabguru.com/prison-break-armed-men-storm-nabha-jail-take-away-klf-chief-harminder-mintoo/