Home Chandigarh पंजाबी गायक राज बराड़ का निधन

पंजाबी गायक राज बराड़ का निधन

0
पंजाबी गायक राज बराड़ का निधन
Punjabi lyricist, singer Raj Brar dies at 47
Punjabi lyricist, singer Raj Brar dies at 47
Punjabi lyricist, singer Raj Brar dies at 47

चंडीगढ़। पंजाब के मशहूर पंजाबी गायक राज बराड़ का शनिवार की दोपहर चण्डीगढ़ में निधन हो गया। राज बराड़ की सुबह तबीयत खराब होने के बाद सेक्टर 32 स्थित जीएमसीएच में भर्ती कराया गया था।

जानकारी के अनुसार 44 वर्षीय गायक राज बराड़ पंजाबी फिल्म उद्योग में बड़ा नाम थे। उनके निधन का समाचार मिलते ही फिल्म जगह में शोक की लहर दौड़ गई। मूल रूप से पंजाब के मोगा जिले के रहने वाले राज बराड़ ने अपने कैरियर की शुरूआत एक गीतकार के रूप में की थी।

एक समय पंजाबी गायकी के क्षेत्र में राज बराड़ का काफी नाम था। लेकिन प्रसिद्ध के साथ -साथ राज बराड़ को नशे ने भी अपनी गिरफ्त में ले लिया था।

राज बराड़ शराब पीने लगे थे। जिसके कारण उनका स्वास्थ्य काफी खराब हो गया था। राज बराड़ का अंतिम संस्कार एक जनवरी को उनके पैतृक गांव में होगा।