Home Northeast India Assam बाक्सा में रिक्शे पर महिला ने दिया संतान को जन्म

बाक्सा में रिक्शे पर महिला ने दिया संतान को जन्म

0
बाक्सा में रिक्शे पर महिला ने दिया संतान को जन्म
assam : Woman gives birth on rickshaw in Baksa
assam : Woman gives birth on rickshaw in Baksa
assam : Woman gives birth on rickshaw in Baksa

बाक्सा। निचले असम के बाक्सा जिले में शनिवार को एक महिला ने चलते हुए रिक्शे पर ही संतान को जन्म दिया। ज्ञात हो कि एंबुलेंस न मिलने के चलते गर्भवती महिला रिक्शे से अस्पताल जा रही थी। महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया।

लोगों ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य विभाग को उन्नत बनाने का बार-बार दावा करती है, लेकिन गोरेश्वर अस्पताल एक एंबुलेंस मुहैया कराने में विफल रहा। जिसके चलते महिला रिक्शे पर सवार होकर अस्पताल के रवाना हुई लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही चलते हुए रिक्शे पर बीच सड़क पर बच्ची को जन्म दे दिया।

बाद में महिला को गोरेश्वर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बताया गया है कि महिला व बच्ची दोनों स्वस्थ हैं। इस घटना ने एक बार राज्य के स्वास्थ्य विभाग की पोल खोलकर रख दी है।

देश में इस तरह के अनेक वाकये देखने को मिले हैं, जहां पर अस्पताल की लापरवाही के चलते मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी, कुछ को शर्मसार होना पड़ा।