Home Astrology राहू ग्रह का राशि परिवर्तन, किस राशि पर क्या पडेंगे प्रभाव

राहू ग्रह का राशि परिवर्तन, किस राशि पर क्या पडेंगे प्रभाव

0
राहू ग्रह का राशि परिवर्तन, किस राशि पर क्या पडेंगे प्रभाव
rahu Planet change zodiac sign from 18th august 2017 to to 7th March 2019
rahu Planet change zodiac sign from 18th august 2017 to to 7th March 2019
rahu Planet change zodiac sign from 18th august 2017 to to 7th March 2019

भंवरलाल
सबगुरु न्यूज। राहू को ज्योतिष शास्त्र में छाया ग्रह माना गया है। यह एक राशि में लगभग 18 माह तक रहता है तथा सदैव वक्री रहता है। यह मिथुन राशि में उच्च व धनु राशि में नीच का रहता है तथा कुंभ राशि में मूल त्रिकोण का हो जाता है।

राहु के कर्क राशि में प्रवेश के कारण बारह राशियों पर इसका प्रभाव पडेगा। राहू 18 अगस्त 2017 को 29:53 पर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। राहू का मकर राशि में परिवर्तन ज्योतिष जगत में महत्व की दृष्टि से देखा जाता है क्योंकि राहू अनिश्चित ग्रह हैं और खराब फल देने में यह शनि से अधिक खराब व शुभ फल देने में गुरू ग्रह को पीछे छोड़ देता है।

अठारह माह चलने वाला ग्रह विश्व स्तर पर शासन सत्ताओं को उखाड़ देता है तथा भ्रामक व विस्फोटक परिणाम देता है। इससे प्राकृतिक प्रकोप बढते हैं तथा असंतोष व अचानक किसी भी क्षेत्र में नुकसान व विद्रोह कराता है।

मेष राशि पर प्रभाव

मेष राशि वालों के लिए भूमि, भवन, वाहन, कृषि, पशुधन, सम्पत्ति, माता आदि के मामलों में विध्न दे सकते हैं। शत्रुता व विवाद सें बचें, इन सब मामलों में बचे।

वृष राशि पर प्रभाव

इस राशि के जातकों को लिए लाभदायक होंगे। सम्बन्धों का लाभ मिलेगा, कार्य क्षेत्र बढेगा।
पुरानी परेशानी नहीं रहेगी। अनिष्ट का निवारण होगा।

मिथुन राशि पर प्रभाव

राहू चिन्ता व कलह का कारण बनेगा। धन, कुटूमब में परेशानी आएगी। नेत्र संबंधी परेशानी हो।वाणी पर संयम रखना जरूरी है।

कर्क राशि पर प्रभाव

अनजाना भय देता रहेगा। शक की प्रवृति बढाएगा। रोग सम्बन्धी परेशानी आ सकती हैं।शारीरिक पीडा रहे।

सिंह राशि पर प्रभाव

धन नाश व पीडा दे सकता है राहू। अनावश्यक तनाव सें बचें, संयम बनाए रखें।

कन्या राशि पर प्रभाव

इस राशि के जातकों अच्छा रहेगा। धन, मान, पद, प्रतिष्ठा बढे। रोजगार, राजयोग मिले।

तुला राशि पर प्रभाव

सामान्य व मिलेजुले फल, अनावश्यक चिन्ता व भय बढे। झगड़े व मुकदमों सें सावधान रहें।

वृश्चिक राशि पर प्रभाव

रोगों से बचें। खान पान पर ध्यान दें। कभी कभी अचानक लाभ के योग बनें। कलह से परहेज रखें।

धनु राशि पर प्रभाव

इस राशि के जातकों को धन के लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी, अनावश्यक धन नाश के योग। शेष मिले जुले परिणाम रहेंगे।

मकर राशि पर प्रभाव

अनावश्यक विरोध न करें, झगड़े, मुकदमों के योग, सरकार से नुकसान व राजयोग की हानि फिर भी धन लाभ के योग।

कुंभ राशि पर प्रभाव

इस राशि के जातकों को राज योग, धन योग, सम्पर्क से लाभ, अचानक पद प्रतिष्ठा बनें। बीतीं शान शोकत ​फिर मिले।

मीन राशि पर प्रभाव

इस राशि के जातकों को शान्ति और विश्वास के साथ कार्य करना हितकर होगा। रोजगार और लाभ बढे।

नोट : यह ज्योतिषीय मान्यताएं हैं। जो अच्छी संभावना को व्यक्त करतीं है। सत्य परमात्मा ही जानें।