Home Breaking पीएम नहीं अब सीएम बनेंगे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी?

पीएम नहीं अब सीएम बनेंगे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी?

0
पीएम नहीं अब सीएम बनेंगे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी?
rahul gandhi may be projected as cm candidate in uttar pradesh
rahul gandhi may be projected as cm candidate in uttar pradesh
rahul gandhi may be projected as cm candidate in uttar pradesh

नई दिल्ली। देश की सबसे पुरानी और प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस के युवराज अब पीएम नहीं बल्कि सीएम बनेंगे। यह बात राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

कहा जा रहा है कि अगले साल यदि यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीतती है तो कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी मुख्यमंत्री बनेंगे।

कांग्रेस के अंदरखाने से जो बात निकल कर आ रही है उसके मुताबिक पार्टी आलाकमान और पार्टी में चुनाव के रणनीति बनाने वाले प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी को सीएम कैडिडेट के रूप में प्रोजेक्ट करने पर गंभीर चर्चा की है। हालांकि कांग्रेस पार्टी की तरफ से अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

प्रशांत किशोर कांग्रेस के लिए सर्वर्णों और अल्पसंख्यक वोटरों को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की रणनीति बना रहे हैं। इसी आधार पर जून के पहले सप्ताह में कांग्रेस यूपी और एआईसीसी में फेरबदल कर सकती है।

सूत्र तो यह भी बताते है। कि उत्तरप्रदेश में कांग्रेस ने अकेले चुनाव में कूदने का मन बनाया हुआ है। कांग्रेस सपा या बसपा से गठ बंधन नहीं करेंगी।

कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशांत किशोर मानना है कि यूपी में कांग्रेस या तो बहुमत की सरकार बनाएगी या फिर मात्र 20 सीटों में सिमटकर रह जाएगी।

मालूम हो कि यूपी में प्रियंका गांधी का नाम भी मुख्यमंत्री उम्मीदवार के तौर पर उछला है और इसकी भी पार्टी की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई।