Home Breaking कांग्रेस के राहु सिद्ध हो रहे हैं राहुल गांधी : राजीव जैन

कांग्रेस के राहु सिद्ध हो रहे हैं राहुल गांधी : राजीव जैन

0
कांग्रेस के राहु सिद्ध हो रहे हैं राहुल गांधी : राजीव जैन
Rahul Gandhi is Rahu for Congress : Rajiv Jain
Rahul Gandhi is Rahu for Congress : Rajiv Jain
Rahul Gandhi is Rahu for Congress : Rajiv Jain

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन ने कहा है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी कांग्रेस की ग्रह-दशा को बिगाडने में राहु की भूमिका निभा रहे हैं। आकंठ भ्रष्टाचार डूबी कांग्रेस को जीवंत करने के लिए जहां-जहां चुनावों में राहुल गांधी के पैर पडे हैं, वहीं मतदाताओं ने भारत को कांग्रेस मुक्त बनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने दावा किया कि जिस प्रकार 1947 में भारत अंग्रेजों से मुक्त हो गया था, इसी प्रकार वर्ष 2017 तक देश कांग्रेस मुक्त हो जाएगा।

वीरवार को देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के बेहद खराब प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन ने कहा कि कभी देश की सबसे बडी पार्टी रही कांग्रेस की ग्रह चाल उनकी ही पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बिगाड दी है।

कांग्रेस के लिए लोकसभा चुनाव से लेकर विधानसभा चुनाव में जनता का सामना करना मुश्किल हो रहा है। जहां-जहां कांग्रेस अपने युवराज पर दांव खेलते हुए राजनीतिक तौर पर अस्तित्व खोने से बचने की कोशिश करती है, वहीं राहुल गांधी राहु की भांति कांग्रेस को रसातल में पहुंचा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवराज राहुल गांधी के जहां-जहां पग पड रहे हैं, वहीं पार्टी का बंटाधार हो रहा है। देश के 29 राज्यों में अब कांग्रेस अब छह राज्यों तक सिमट कर रह गई है और 2017 तक कांग्रेस का पूरे देश भर से ही अस्तित्व खत्म हो जाएगा।

भाजपा नेता राजीव जैन ने कहा कि वर्तमान में सम्पन्न पांच विधानसभा चुनावों के परिणाम से स्पष्ट है कि मतदाता देश को कांग्रेस मुक्त देखने का निर्णय कर चुके हैं। मतदाताओं ने ठान लिया है कि वह कांग्रेस ही नहीं, अपितु जिन दलों के साथ कांग्रेस चुनाव मैदान में जाएगी, उनका भी कांग्रेस जैसा ही हश्र करेंगे।

देश की राजनीति में लंबे समय भ्रष्टाचार की जमाने वाली कांग्रेस के भ्रष्टतंत्र को उखाडने में भाजपा की तरह आम मतदाता भी ठान चुके हैं और इस बार भी मतदाताओं ने कांग्रेस व उसके सहयोगियों को चारों खाने चित्त करके ही दम लिया है।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन ने कहा कि देश की विकास में सबसे बडी अवरोधक कांग्रेस पार्टी रही है। दो साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को कांग्रेस मुक्त बनाने का सपना देखा था, जो आज तेजी से पूरा हो रहा है। उन्होंने कहा कि आसाम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडू, केरल में कांग्रेस व उसके सहयोगी दलों की करारी हार कांग्रेस के लिए बडा सबक है।

उन्होंने पहली बार पूर्वोत्तर राज्य आसाम में 15 साल के कांग्रेसी शासन को भाजपा द्वारा उखाड फैंकने की भी तारीफ करते हुए कहा कि जहां-जहां कांग्रेस की सरकार बनी है, वहीं उन्होंने भ्रष्टाचार को बढावा देते हुए आमजन के हितों से खिलवाड किया है। आसाम में भाजपा की पहली बार सरकार बनने और कांग्रेस का सूपडा साफ होने से कांग्रेस मुक्त भारत अभियान को गति मिली है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडू, पश्चिम बंगाल में लेफ्ट दलों के साथ मिलने के बाद भी कांग्रेस अपनी पतली हालत होने से नहीं रोक सकी।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन ने कहा कि कांग्रेस द्वारा यूपीए के दस साल और राज्यों में चल रही उनकी सरकारों के दौरान आम आदमी को महत्व नहीं देकर अपने स्वार्थों को पूरा करने का ही नतीजा है कि आज देश के मतदाता कांग्रेसियों का चेहरा देखना भी पसंद नहीं करता। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेसियों अपने हित पूरे करने के लिए एक-दूसरे के साथ गलाकाट वर्चस्व की लडाई लड रहे हैं। अन्य राज्यों के साथ-साथ हरियाणा में भी कांग्रेसी एक-दूसरे के राजनीतिक दुश्मन बन गए हैं।