Home UP Ayodhya 26 साल बाद गांधी परिवार से राहुल पहुंचे अयोध्या, की पूजा

26 साल बाद गांधी परिवार से राहुल पहुंचे अयोध्या, की पूजा

0
26 साल बाद गांधी परिवार से राहुल पहुंचे अयोध्या, की पूजा
rahul gandhi reaches ayodhya, first of his family to visit town since babri masjid demolition
rahul gandhi reaches ayodhya, first of his family to visit town since babri masjid demolition
rahul gandhi reaches ayodhya, first of his family to visit town since babri masjid demolition

लखनऊ/फैजाबाद। कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने किसान यात्रा के कार्यक्रम में फेरबदल करवाते हुए फैजाबाद से अयोध्या का कार्यक्रम बनाया और हनुमान गढ़ी पहुंच कर मंदिर में दर्शन पूजन किए।

बता दें कि यूपी में कांग्रेस की किसान यात्रा के माध्यम से गांव-गांव पहुंचने का संकल्प ले कर निकले राहुल गांधी शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे।

अयोध्या में हनुमान गढ़ी में दर्शन—पूजन करने के बाद वहां के छोटे महंत से भी मिले। 26 वर्षो के बाद गांधी परिवार का कोई सदस्य अयोध्या पहुंचा।

फैजाबाद में कांग्रेस के स्थानीय नेताओं के मुताबिक 1990 में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी अयोध्या गए थे। अब गांधी परिवार के युवा नेता राहुल गांधी की अयोध्या यात्रा हुई है। वहीं इसको लेकर फैजाबाद से लेकर लखनऊ और दिल्ली के राजनीतिक गलियारें में जोर शोर से चर्चा व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार 1990 के दशक से लेकर अब तक अयोध्या भले ही देश और प्रदेश की राजनीति का मुख्य केंद्र रहा हो परन्तु गांधी परिवार का कोई भी व्यक्ति 1992 में बाबरी मस्जिद ध्वस्त होने के बाद से यहां नहीं आया था।

सोनिया गांधी कई बार फैजाबाद चुनावी सभाओं में भाग लेने के लिये आईं लेकिन अयोध्या नही पहुंचीं। कांग्रेस से जुड़े नेताओं की मानें तो किसान यात्रा के दौरान राहुल गांधी का फ़ैज़ाबाद से अयोध्या और हनुमानगढ़ी में दर्शन का कार्यक्रम अचानक से जोड़ा गया।

इस यात्रा में पहले अयोध्या का कार्यक्रम नहीं था। राहुल गांधी अयोध्या से अंबेडकर नगर जाते हुए किचौचा शरीफ दरगाह भी जाएंगे।