Home India City News हिमाचल में बारिश व बर्फबारी से शीतलहर लौटी

हिमाचल में बारिश व बर्फबारी से शीतलहर लौटी

0
हिमाचल में बारिश व बर्फबारी से शीतलहर लौटी
rain and snowfall brings Cold waves returned in Himachal
rain and snowfall brings Cold waves returned in Himachal
rain and snowfall brings Cold waves returned in Himachal

शिमला। हिमाचल के उंचे इलाकों में बर्फबारी और अन्य भागों में हल्की वर्षा से ठण्ड फिर लौट आई है। राज्य की चोटियों पर पिछले दो दिनों से रूक-रूक कर हिमपात हो रहा है। रोहतांग में एक फुट से अधिक बर्फ गिर चुकी है।

जनजातीय जिलों लाहौल-स्पीति और किन्नौर में बर्फबारी हो रही है और इसका आम जनजीवन पर असर पड़ा है। शिमला जिले के उपरी इलाकों में भी हल्का हिमपात हुआ है। वहीं राज्य के निचले व मैदानी इलाकों में तेज आंधी के साथ बर्षा का कम्र जारी है। राजधानी शिमला में आज सुबह तेज हवा के साथ वर्षा हुई।

मौसम के इस मिजाज से तापमान 4 से 6 डिग्री नीचे लुढ़क गया है और अप्रैल माह में जनवरी की तरह ठण्ड पड़ रही है। ठण्ड से बचने के लिए लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है।

राजधानी में सुबह और शाम के समय मौसम में काफी ठण्डक महसूस की जा रही है।
केलंग राज्य में सबसे ठण्डा रहा। यहां न्यूनतम तापमान माइनिस 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसे अलावा कल्पा में न्यूनतम तापमान 0.4 और मनाली में 2.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

शिमला में न्यूनतम तापमान 8.4, सुंदरनगर में 14.1, सोलन में 11.4, कुल्लू में 10.4 और धर्मशाला में 13.8 डिगी सेल्सियस रिकार्ड हुआ।

मौसम केन्द्र के अनुसार अगले दो दिनों में राज्य में हिमपात तथा बारिश जारी रहने के आसार हैं। शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि राज्य में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है और इसका असर अगले दो दिन तक बना रहेगा। इसके चलते चोटियों पर बर्फबारी व मैदानों में बारिश के साथ कुछ भागों में तेज आलोवृष्टि की संभावना है।