Home Breaking हजारीबाग में झूमकर बरसा पानी, राजधानी में बही ठंडी बयार

हजारीबाग में झूमकर बरसा पानी, राजधानी में बही ठंडी बयार

0
हजारीबाग में झूमकर बरसा पानी, राजधानी में बही ठंडी बयार
rainfall in hazaribagh cold winds in capital
rainfall in hazaribagh cold winds in capital
rainfall in hazaribagh cold winds in capital

रांची। हजारीबाग में मंगलवार को झूमकर बरसात हुई। बारिश के साथ ओले भी गिरे। झमाझम बारिश ने हजारीबाग के लोगों को गर्मी से राहत दी। बारिश होती देख लोगों के चेहरे प्रसन्नता से खिल उठे। इसका असर राजधानी में भी दिखा।

शाम चार बजे के बाद आसमान में बादल छा गए। शहर में तेज रफ्तार हवाएं चली और ऐसा महसूस हुआ कि पहाड़ों की ठंडी बयार राजधानी में बह रही हो। ठंडी हवाओं के झोंके ने लोगों को उल्लासित कर दिया। इससे तापमान में गिरावट आई।

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी ए वदूद ने बताया कि एक अपर एयर टर्फ पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, आसाम, झारखंड और बंगाल के उत्तरी हिस्से में बना है। इससे मौसम में परिवर्तन आया है। स्थानीय कारकों के प्रभाव से भी राजधानी में बारिश के आसार बन रहे हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मंगलवार को राजधानी का दिन का तापमान 41.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से चार डिग्री उपर है। वहीं रात का तापमान 23.8 डिग्री रिकार्ड किया गया।

अगले छह दिनों का जो मौसम पूर्वानुमान विभाग ने जारी किया है उसके अनुसार 4 से छह मई तक रांची के आसमान में आंशिक बादल रहेंगे। बुधवार को गरज के साथ बारिश की भी संभावना जताई गई है। आठ मई से मौसम साफ होने की उम्मीद है।

आसमान में आंशिक बादल रहने से राजधानी के दिन के तापमान में गिरावट आयेगी और यह 38 डिग्री हो जाएगा। तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिलेेगी।

ऐसा रहेगा अगले छह दिनों का मौसम

दिन अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान स्थिति
04 मई 38 डिग्री 23 डिग्री आसमान में आंशिक बादल, बारिश संभव
05 मई 38 डिग्री 23 डिग्री आसमान में आंशिक बादल
06 मई 38 डिग्री 22 डिग्री आसमान में आंशिक बादल
07 मई 40 डिग्री 24 डिग्री आसमान में आंशिक बादल
08 मई 40 डिग्री 24 डिग्री आसमान साफ रहेगा
09 मई 40 डिग्री 24 डिग्री आसमान साफ रहेगा