Home Headlines BJP MLA बंसल के बिगडे बोल, मीडिया हरामखोर, पिटाई होनी चाहिए

BJP MLA बंसल के बिगडे बोल, मीडिया हरामखोर, पिटाई होनी चाहिए

0
BJP MLA बंसल के बिगडे बोल, मीडिया हरामखोर, पिटाई होनी चाहिए
Rajasthan : bjp mla vijay bansal kicks up another row, use foul language against media
Rajasthan : bjp mla vijay bansal kicks up another row, use foul language against media
Rajasthan : bjp mla vijay bansal kicks up another row, use foul language against media

जयपुर। बाबा साहेब डा भीमराव अम्बडेकर पर विवादित टिप्पणी करने के बाद विधान सभा में माफी मांगने वाले भारतीय जनता पार्टी के विधायक विजय बंसल का मीडिया को लेकर अमर्यादित शब्दों का इस्तमाल करने वाला कथित ओडियो वायरल हुआ है।

ओडियो में भरतपुर से भाजपा विधायक विजय बंसल, दलित सेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र ओझा से बातचीत में बाबा साहेब अम्बडेकर को लेकर कथित टिप्पणी पर बखेड़ा पैदा करने के लिए मीडिया पर आरोप लगाते सुनाई दे रहे हैं।

आडियो में उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है कि मीडिया की पिटाई होनी चाहिए, मेरी छवि बर्बाद करने के लिए वे कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

इस बीच, कई पत्रकारों ने भाजपा विधायक की टिप्पणियों को लेकर शहर में उनके खिलाफ स्टेच्यू सर्किल पर विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है।

बसंल से ओडियो के बारे में उनके मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन बात नहीं हो सकी।

गौरतलब है कि बंसल ने पिछले दिनों एक कार्यक्रम के दौरान और फिर विधान सभा में कार्यवाही के दौरान भीमराव अम्बेडकर पर विवादित टिप्पणी की थी। संसदीय कार्य मंत्री राजेन् राठौड ने सदन में अपनी पार्टी के विधायक द्वारा विवादित बयान देने पर खेद व्यक्त किया था।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी बाद में कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर हम सबके आदर्श हैं।