Home India City News अगस्त माह में निकाय चुनाव, तैयारी में जुटी भाजपा

अगस्त माह में निकाय चुनाव, तैयारी में जुटी भाजपा

0
अगस्त माह में निकाय चुनाव, तैयारी में जुटी भाजपा
Rajasthan BJP preparations for Municipal corporation elections
Rajasthan BJP  preparations for Municipal  corporation elections
Rajasthan BJP preparations for Municipal corporation elections

जयपुर। भाजपा अगस्त माह में होने वाले निकाय चुनाव की तैयारी में जुट गई है। चुनाव की रणनीति बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी की मौजूदगी में भाजपा मुख्यालय पर शनिवार को बैठक हुई।

बैठक में केन्दीय राज्य मंत्री निहाचंद मेघवाल, स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्रसिंह राठौड़ समेत कई सांसद, मंत्री, विधायक, पार्टी के पदाधिकारी और निकाय चुनाव प्रभारी शामिल हुए।

राज्य में विधानसभा, लोकसभा, निकाय और पंचायत चुनाव में भाजपा की जबरदस्त लहर चली थी। अब पार्टी के लिए 129 निकायों के चुनाव में जीत हासिल करना बड़ी चुनौती होगी। लिहाजा पार्टी कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है। प्रदेश में 114 नगर पालिका, 14 नगर परिषद और अजमेर नगर निगम में चुनाव होना है।

बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि भाजपा चुनाव रणनीति के तहत लड़ेगी। इसके लिए संगठन तैयारियों में लगा है। प्रत्याशियों के लिए जो नियम पिछले चुनाव में लागू थे, वे इस चुनाव में भी लागू रहेंगे।

उन्होंने कहा कि अगस्त माह में होने वाले निकाय चुनाव में हम भाजपा सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाएंगे। उन्होंने दावा किया कि पार्टी पिछले चुनावों का इतिहास को दोहरागी। उन्होंने उम्मीद जताई जिस तरह विगत चुनावों में पार्टी कार्यर्ताओं ने एक जुटकर होकर एक ही दिशा में काम किया था, वैसा ही काम इस चुनाव में करेंगे।

परनामी ने बताया कि प्रत्याशी चयन के लिए मंडल और वार्ड स्तर पर समितियां बनाई जाएंगी। किसी भी स्तर पर कोई भी विवाद प्रदेश चुनाव कमेटी सुलझाएगी। सदस्यता अभियान से पंचायत चुनाव में अच्छे परिणाम आए थे, इस चु़नाव में भी महासम्पर्क अभियान से फायदा मिलेगा।

बैठक में केन्द्रीय राज्य मंत्री निहालचंद मेघवाल, स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्रसिंह राठौड़, खाद्य मंत्री हेमसिंह भड़ाना, शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिता भदेल, श्रम मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी, सार्वजनिक निर्माण मंत्री राजपाल सिंह शेखावत, परिवहन राज्य मंत्री बाबूलाल वर्मा सांसद सुमेधानंद सरस्वती और सुखवीरसिंह जौनपुरिया समेत बड़ी संख्या में विधायक और पार्टी के पदाधिकारी मौजूद थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here