Home Rajasthan Ajmer राजस्थान के निकाय चुनाव में भाजपा को मिली जीत

राजस्थान के निकाय चुनाव में भाजपा को मिली जीत

0
राजस्थान के निकाय चुनाव में भाजपा को मिली जीत
rajasthan civic polls : bjp ahead in rajasthan civic polls, but a setback for chief minister raje , losses in Jhalawar
rajasthan civic polls : bjp ahead in rajasthan civic polls, but a setback for chief minister raje , losses in Jhalawar
rajasthan civic polls : bjp ahead in rajasthan civic polls, but a setback for chief minister raje , losses in Jhalawar

जयपुर। राजस्थान में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का ललित गेट मामले में नाम उछाले जाने के बाद भी प्रदेश की जनता ने निकाय चुनाव के नतीजों में उनके नेतृत्व में अपनी आस्था जताई है। प्रदेश के अधिकांश निकायों में भाजपा बढ़ी  और कांग्रेस को उसके ही गढ़ में पटकनी दी है।

वहीं दो दर्जन से ज्यादा बोर्ड में निर्दलीय तय करेंगे कि वह किसकी पार्टी की तरफ जाकर शहरी सरकार बनाते है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के चुनावी क्षेत्र में अजमेर में कमल खिला है। प्रतिष्ठा के अजमेर नगर निगम में भाजपा का बोर्ड बनना तय हो गया है।

यहां अब तक 60 सीटों में से 31 सीटों पर भाजपा और 22 सीटों पर कांग्रेस व 7 पर निर्दलीय ने जीत दर्ज की है। ऐसे में कांग्रेस खासी पिछड़ गई है। यह सीट कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के लिए प्रतिष्ठा की सीट थी, लेकिन भाजपा ने यहां बड़ी जीत दर्ज की है, तो किशनगढ़ में भी भाजपा भारी पड़ी है।

वहीं जयपुर जिले में कोटपूतली में निर्दलीयों के हाथ में बाजी है कि वह किसकी सरकार बनवाते है। जयपुर में 9 नगर पालिकाओं में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल चुका है। प्रदेश में 17 अगस्त को हुए 129 निकायों के चुनाव की मतगणना जारी है और परिणाम आते जा रहे है। दोपहर बाद तक सभी निकायों के परिणाम घोषित हो जाएंगे।

यहां पर भाजपा भारी
सवाईमाधोपुर में भाजपा, डूंगरपुर, भीलवाड़ा, अजमेर, किशनगढ़, दौसा सहित अन्य जगहों पर कमल खिला है और भाजपा यहां पर बोर्ड बनाने की ओर है।

कांग्रेस ने यहां मारी बाजी
झुंझुनू, रींगस,सुजानगढ़, धौलपुर,प्रतापगढ़, झालवाड़, करौली,बारां,धौलपुर सहित अन्य जगहों पर रूझानों सहित सीटों पर कांग्रेस ने अपनी बढ़ी बढ़त बना रखी है।
निर्दलीय यहां तय करेंगे सरकार
नागौर, गंगापुर सिटी, नागौर,बूंदी, कोटपूतली, बूंदी सहित अन्य जगहों पर निर्दलीय के हाथ में निकाय सरकार की कमान है।
जयपुर जिले में खिला कमल
जयपुर जिले दस पालिकाओं के लिए हुए चुनावों के परिणामों में कांग्रेस को भारी झटका लगा है। यहां पर भाजपा ने 9 नगर पालिकाओं में बाजी मारी है वहीं एक जगह किसी भी पार्टी को बहुत नहीं मिला है। ऐसे में जयपुर में भाजपा कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर जश्न मना रहे है।

जयपुर जिले के 10 में से 9 निकाय में बोर्ड बनना तय है वही कोटपूतली में निर्दलीय भारी पड़े हैं। कोटपूतली नगरपालिका में निर्दलीयों ने 30 में से 18 पर कब्जा जमाया है । भाजपा 9 और कांग्रेस 3 पर सिमटी है।

फुलेरा में 10 सीटे भाजपा के खाते में ,कांग्रेस के खाते में 4 और निर्दलियों के पास 6 सीट गई। चाकसू नगरपालिका में भाजपा 10, कांग्रेस 8 व निर्दलीय 7 वार्डों में विजयी रहे। जोबनेर में भाजपा को 8, कांग्रेस को 4 व निर्दलीय को 3 सीटें मिली हैं। चौमूं में 35 सीटों में से 20 सीट पर भाजपा ने कब्जा जमाया है और 14 पर कांग्रेस व एक निर्दलिय प्रत्याशी ने जीत है।

वहीं कुचामन सिटी में 35 सीटों में से भाजपा 16, कांग्रेस 12 और सात पर निर्दलिय ने बाजी मारी है। ऐसे में यहां पर भाजपा का बोर्ड बन गया है। करौली नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस विधायक रमेश मीणा और दर्शन सिंह बोर्ड बनाने में जुट गए हैं। वहां कांग्रेस ने 16 सीटें जीती है जबकि 18 सीटों पर निर्दलीय काबिज हुए हैं। भाजपा को छह सीटें मिली हैं।

दौसा जिले की तीनों निकायों की तस्वीर साफ हो गई है। दौसा के 40 वार्डों में कांग्रेस 17, भाजपा 12 व निर्दलीय 11 सीटों पर विजयी हे हैं। लालसोट में 13 भाजपा,10 कांग्रेस व 2 निर्दलीय विजेता रहे जबकि बांदीकुई में 13 निर्दलीय, 10 कांग्रेस व 7 भाजपा प्रत्याशी जीते हैं।

किशनगढ़-रेनवाल में भाजपा 12, कांग्रेस 6 व निर्दलीय.7 सीटों पर विजयी रहे। पीपाड़ नगरपालिका के 25 वार्डों में से 15 में भाजपा जीती। 5 वार्डों में कांग्रेस व 2 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं।

उधर डुंगरपुर और सांगवाडा में भाजपा का बोर्ड बना है। टोंक के देवली में वार्ड 7 में कांग्रेस पर्ची से जीती । भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी को बराबर वोट मिले थे। टोडाभीम नगर पालिका में कांग्रेस का दबदबा दिखा। वहां 20 में से 10 सीटों पर कांग्रेस व 6 सीटों पर भाजपा काबिज रहे हैं।
10582 प्रत्याशी मैदान में
इन चुनावों के लिए 10582 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें भाजपा के 1889 पुरुष और 1135 महिला, कांग्रेस के 1819 और 1113 महिला, बसपा के 63 पुरुष और 31 महिला, सीपीआई के 12 पुरुष और 11 महिला, सीपीआई एम के 24 पुरुष और 9 महिला, एनसीपी के 25 पुरुष और 12 महिला व निर्दलीय 3057 पुरुष और 1382 महिलाएं शामिल हैं।