Home Breaking जोधपुर : 700 फीट गहरे बोरवेल में गिरी दो साल की मासूम

जोधपुर : 700 फीट गहरे बोरवेल में गिरी दो साल की मासूम

0
जोधपुर : 700 फीट गहरे बोरवेल में गिरी दो साल की मासूम
rajasthan : two year old girl fell into 700 feet deep borewell in jodhpur
rajasthan : two year old girl fell into 700 feet deep borewell in jodhpur
rajasthan : two year old girl fell into 700 feet deep borewell in jodhpur

जोधपुर। जोधपुर जिले के तिंवरी कस्बे के बिंजवाडिय़ा गांव में मरम्मत के लिए खुले पड़े करीब सात सौ फीट गहरे बोरवेल में दो साल की एक बालिका गिर गई। बताया गया है कि बोरवेल का पम्प खराब होने के कारण गुरुवार रात ही इससे पाइप बाहर निकाले गए थे। शुक्रवार सुबह बालिका घर के आगे खेलते समय इसमें गिर गई।

सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव व राहत कार्य शुरू करवाए। शाम तक बचाव कार्य जारी था। बच्ची की तलाश के लिए बोरवेल में कैमरे से तलाश की जा रही है। मगर साढ़े चार फीट तक वह नजर नहीं आई है। मौका स्थल पर जिला कलक्टर, डीसीपी पूर्व और आर्मी के अफसर भी पहुंच गए।

निकटवर्ती रूपावतों का बेरा निवासी विजय सिंह गहलोत की दो वर्षीय पुत्री नेहा अपनी मां के साथ बिंजवाडिय़ा में अपने नाना फूसाराम सांखला के घर आई हुई थी। उसके घर के आगे स्थित नलकूप का पम्प खराब हो गया। ऐसे में गुरुवार रात उसकी मरम्मत के लिए सारे पाइप बाहर निकाले हुए थे। इस कारण बोरवेल खुला ही पड़ा था।

एहतियात के तौर पर उसे बोरी से ढंका हुआ था। शुक्रवार सुबह करीब पौने आठ बजे नेहा अपने घर के बाहर खेलते समय बोरवेल के निकट चली गई। नेहा को बोरवेल के निकट जाते देख उसके परिजन उसे पकडऩे के लिए दौड़े तब तक पांव फिसलने से वह बोरवेल में जा गिरी।

नेहा के बोरवेल में गिरते ही गांव में हडक़ंप मच गया। थोड़ी देर में ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। बाद में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित किया गया। एसडीएम चंचल वर्मा, तहसीलदार सुमेरसिंह राजपुरोहित सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू करवाए।