Home Headlines गोविंद पुरोहित की नियुक्ति रद्द करने पर राजपुरोहित समाज में रोष

गोविंद पुरोहित की नियुक्ति रद्द करने पर राजपुरोहित समाज में रोष

0
गोविंद पुरोहित की नियुक्ति रद्द करने पर राजपुरोहित समाज में रोष
meeting of rajpurohit samaj in kalandri on expelsion of govind purohit
meeting of rajpurohit samaj in kalandri on expelsion of govind purohit
meeting of rajpurohit samaj in kalandri on expelsion of govind purohit

सबगुरु न्यूज-सिरोही। राजपुरोहित समाज नवपरगना सिरोही की ओर से रविवार को ब्रह्यधाम कालन्द्री में देवानंदजी महाराज के आतिथ्य में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता गोविन्द पुरोहित मण्डवारिया एफसीआई सदस्य की नियुक्ति को भाजपा जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चैधरी द्वारा व्यक्तिगत द्वेष रखकर निरस्त करवाने का आरोप लगाया गया।

इसमें गोविन्द पुरोहित को भाजपा से निष्कासित किए जाने का भी विरोध जताया। बैठक को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी बी.टी. पुरोहित मेर-माण्डवाडा ने सभी समाजबंधुओं को विषय से अवगत करवाया।

भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता अशोक टाईगर वराडा ने गोविन्द पुरोहित के निष्कासन को व्यक्तिगत दुश्मनी निकालना बताया गया।

रामलाल नारादरा ने कहा कि समाज का एक व्यक्ति द्वारा किया गया अपमान असहनीय है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अशोक पुंरोहित सिरोही व युवा मोर्चा अध्यक्ष हेमन्त पुरोहित ने गोविन्द पुरोहित के निष्कासन को गलत ठहराया।

तुलसीराम जावाल ने कहा कि समाज व 36 कौम के सभी कार्यकर्ता प्रत्येक गांव में भाजपा जिलाध्यक्ष के पुतले का दहन कर अपना विरोध प्रकट करेंगे।

rajpurohit samaj burn effigy of lumbaram chaudhari
rajpurohit samaj burn effigy of lumbaram chaudhari

शंकरलाल मनोरा व छगनलाल मण्डवाडा ने कहा कि समाज का एक प्रतिनिधि मण्डल भाजपा के प्रदेश स्तरीय नेताओ से मुलाकात करेगा तथा इस निष्कासन का विरोध प्रकट करेगा।

गोविन्द पुरोहित मण्डवारिया ने बताया कि उनका निष्कासन व्यक्ति विशेष द्वारा किया गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को भ्रमित कर निष्कासन करवाया गया है।

खेतेश्वर सेवा संस्थान के जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल सिंदरथ, कोषाध्यक्ष लक्ष्मणराज मोहब्बतनगर, जिला सचिव मनोज सिरोही, जिला उपाध्यक्ष विक्रम मण्डवाडा ने भी समाजबंधुओ को संबोधित किया।

उपस्थित सैकडों की संख्या में सभी समाजबंधुओं ने कालन्द्री के मुख्य चैराहे पर पहुंच कर भाजपा जिलाध्यक्ष का पुतला जलाया गया तथा विरोध में नारे लगाए।

बैठक में मोहनभाई देशप्रेमी, श्रवण वराडा (भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष), कांतिलाल (भाजपा जिला मंत्री), दलपतराज (सरपंच मण्डवारिया), प्रवीण पुरोहित (भाजयुमो मण्डल उपाध्यक्ष), फुलाराम चडुआल, मुकेश मनादर, प्रकाश आमलारी, गोपाल मण्डवाडा, शंकरलाल कालन्द्री, मनीष धान्ता, गणेश कैलाशनगर सहित सैकडो की संख्या में समाजबंधु उपस्थित थे।

read raelated news…

https://www.sabguru.com/bjp-workers-burnt-effigy-of-bjp-district-president/

https://www.sabguru.com/not-any-worker-with-bjp-and-government/