Home Breaking शादी की रात बारात संग आए दूल्हे को पहुंचाया हवालात

शादी की रात बारात संग आए दूल्हे को पहुंचाया हवालात

0
शादी की रात बारात संग आए दूल्हे को पहुंचाया हवालात
groom spend wedding night in locked up
groom spend wedding night in locked up
groom spend wedding night in locked up

बर्दवान। प्यार किसी और से और शादी कहीं और। इस फार्मूले पर अमल करने वाले मनचलों को चेतानी वाली एक घटना बर्दवान में हुई। यहां एक वर को शादी की रात हवालात जाना पड़ा।

उस पर प्रेमिका और भावी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप हैं। शादी की रात ही दोनों तरफ से उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

प्राप्त खबरों के अनुसार बर्दवान के बाजेप्रतापपुर इलाके में सरकारी कर्मी सायंतन पाल की गत शुक्रवार को शादी होने वाली थी। बर्दवान के कालीग्राम में शादी की सभी तैयारिया हो चुकी थी।

लेकिन इधर दूल्हा सायंतन बरात लेकर शादी के लिए पहुंचा तो दूसरी तरफ उसकी प्रेमिका थाने पहुंच गई और सायंतन पर शादी का झांसा देकर शारिरिक शोषण की शिकायत दर्ज करा दी।

पुलिस ने उसकी शिकायत के आधार पर सायंतन को शादी के मंडप से उठा कर थाने ले आई। पीछे-पीछे दुल्हन व उसके परिवार वाले भी थाने पहुंच गए।

वहां सायंतन की असलियत का खुलासा होने के बाद कन्या पक्ष वालों ने भी उसके खिलाफ भावी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाने की शिकायत दर्ज करा दी, जिसके चलते शादी के मंडप के बजाये आरोपी दूल्हे को शादी वाली रात हवालात मेें गुजारनी पड़ी।