Home Breaking निष्कासन रद्द होने पर रामगोपाल बोले, नेताजी कभी मेरे खिलाफ नहीं थे

निष्कासन रद्द होने पर रामगोपाल बोले, नेताजी कभी मेरे खिलाफ नहीं थे

0
निष्कासन रद्द होने पर रामगोपाल बोले, नेताजी कभी मेरे खिलाफ नहीं थे
Ram Gopal yadav, sacked from samajwadi party in yadav feud, taken back
Ram Gopal yadav, sacked from samajwadi party in yadav feud, taken back
Ram Gopal yadav, sacked from samajwadi party in yadav feud, taken back

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी से निलंबन रद्द किए जाने के बाद सपा नेता व राज्यसभा सदस्य प्रो. रामगोपाल यादव ने गुरुवार को यहां कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) मेरे खिलाफ कभी नहीं थे। मैं नेताजी को धन्यवाद देता हूं। नेताजी के इस फैसले से पार्टी के सारे लोग खुश हैं।

गौरतलब है कि 6 साल के लिए निलंबित नेता व राज्यसभा सदस्य प्रो. रामगोपाल यादव का निलंबन सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने गुरुवार को रद्द करते हुए उनके सभी पुराने पद वापस दे दिए हैं।

रामगोपाल सपा के राष्ट्रीय महासचिव, प्रवक्ता और पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य भी बने रहेंगे। रामगोपाल की वापसी की पटकथा बुधवार को ही लिख दी गई थी।

राज्यसभा में सपा की ओर से नोटबंदी के मुद्दे पर रामगोपाल के जवाब दिए जाने के साथ ही पार्टी में उनकी वापसी तय मानी जा रही थी। बताते चलें कि रामगोपाल को 23 अक्टूबर को सपा से निलंबित कर दिया गया था।

इस संबंध में दिल्ली में मौजूद मुलायमसिंह ने चिट्ठी जारी कर उन्हें वापस लिया। सपा के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने रामगोपाल की वापसी करते हुए यह साफ किया है कि वह पार्टी के नेता, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, प्रवक्ता तथा पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड सदस्य के रूप में कार्य करते रहेंगे।

निष्कासन रद्द होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में रामगोपाल यादव ने कहा, नेताजी (मुलायम सिंह यादव) मेरे खिलाफ कभी नहीं थे।

पत्रकारों द्वारा शिवपाल सिंह के बारे पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कि शिवपाल छोटे भाई हैं। छोटों से गलती हो जाती है तो बड़ों को माफ कर देना चाहिए।